व्यापार
BSUSC राज्य के 12 विश्वविद्यालयों में 173 प्राचार्यों के खाली पदों पर होगी नियुक्ति
Mohammed Raziq
20 May 2024 11:48 AM IST

x
बिहार : बिहार के सरकारी कॉलेजों में खाली चल रहे प्राचार्य के पद अगस्त तक भर जाएंगे। इसके लिए बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) की ओर से पहल की जा रही है। राज्य के 12 विश्वविद्यालयों में 173 प्राचार्यों के खाली पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आयोग की ओर से प्राचार्य नियुक्ति को लेकर आवश्यक गाइडलाइन भी वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हे। पोर्टल 1 जून से कार्यरत रहेगा। अभ्यर्थियों की ओर से भरे गए आवेदन की हार्ड कापी एवं सभी आवश्यक कागजात, प्रमाण पत्रों की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी प्रति दो स्पाइरल बाइंडिंग के साथ आयोग कार्यालय में 10 जुलाई तक भेजना है।
जानें किस-किसके होंगे कितने अंक
प्राचार्य की नियुक्ति के लिए टीचिंग व शोध के लिए 60 अंक, एकेडमिक प्रशासनिक स्कोर 20 अंक तथा साक्षात्कार 20 अंक के होंगे।
कहां कितने पद हैं खाली
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर में प्राचार्य के फ्रेश 30 एवं बैकलॉग के 2, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा में 28, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा में 5 फ्रेश एवं 9 बैकलॉग, जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा में 10 पद खाली हैं। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में फ्रेश 10, सिंगल फैकल्टी 1, पटना विश्वविद्यालय में फ्रेश 3, बैकलॉग 1, सिंगल फैकल्टी 4, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में फ्रेश 15, पूर्णिया विवि में फ्रेश 8, बीएन मंडल विवि मधेपुरा में फ्रेश पद 10 एवं सिंगल फैकल्टी का 1 पद खाली है। मगध विवि बोधगया में फ्रेश 5 पद, मुंगेर विवि में फ्रेश 16 व सिंगल फैकल्टी का 1, वीर कुंअर सिंह विवि आरा में फ्रेश पद 13 तथा बैकलॉग प्राचार्य का 1 पद खाली है।
TagsBSUSC राज्य12 विश्वविद्यालयों173 प्राचार्योंBSUSC State12 Universities173 Principalsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





