व्यापार

BSNL ऑफर! मात्र 200 रुपये से कम में पाएं 100 दिन के लिए जबरदस्त बेनिफिट्स

Subhi
13 Sept 2022 7:43 AM IST
BSNL ऑफर! मात्र 200 रुपये से कम में पाएं 100 दिन के लिए जबरदस्त बेनिफिट्स
x
प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां, जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वीआई (Vi) अपने ग्राहकों को कई सारे प्लान्स ऑफर करती हैं लेकिन हम आपको एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां, जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वीआई (Vi) अपने ग्राहकों को कई सारे प्लान्स ऑफर करती हैं लेकिन हम आपको एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें ऐसे फायदे और ऐसी वैलिडिटी दी जा रही है, जिसके सामने जियो, एयरटेल और वीआई भी फेल हैं. ये प्लान सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) अपने ग्राहकों को ऑफर कर रहा है और इसकी कीमत 200 रुपये से भी कम है. कम कीमत में ये प्लान 100 दिनों के लिए एक से बढ़कर बेनिफिट्स दे रहा है. आइये इस प्लान के बारे में डिटेल में जानते हैं..

BSNL का सबसे सस्ता Plan

बता दें कि बीएसएनएल (BSNL) के जिस प्रीपेड प्लान की बात हम यहां कर रहे हैं, उसकी कीमत 200 रुपये से कम, यानी सिर्फ 197 रुपये है. इस प्लान की खासियत ही यही है कि ये कम कीमत में कई सारे बेनिफिट्स दे रहा है और जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) या वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) हो, शायद ही कोई इस तरह का किफायती रिचार्ज प्लान ऑफर करता है.

200 रुपये से कम में पाएं 100 दिन के लिए फायदे

इस 197 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 100 दिनों की है. 100 दिन के लिए इस प्लान में यूजर को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है, साथ में अनलिमिटेड डेटा भी मिल रहा है. बता दें कि हर दिन में 2GB डेटा को इस्तेमाल करने के बाद इंटरनेट के लिए एक्स्ट्रा चार्ज नहीं किया जाएगा लेकिन स्पीड को कम करके 40Kbps कर दिया जाएगा. ये प्लान हर दिन के लिए 100 एसएमएस की सुविधा के साथ भी आता है लेकिन इसका फायदा सिर्फ पहले 18 दिनों के लिए उठाया जा सकता है. प्लान में ZING का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है.

क्रेडिट ; ज़ी न्यूज़

Next Story