व्यापार

टूटा शेयर बाजार, जानें पूरा अपडेट

jantaserishta.com
19 Sept 2022 10:33 AM IST
टूटा शेयर बाजार, जानें पूरा अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: अमेरिका में अनुमान से अधिक महंगाई के बाद फेडरल रिजर्व इस सप्ताह एक बार फिर से ब्याज दर में तेज बढ़ोतरी कर सकता है. इस बात की आशंका से दुनिया भर के इन्वेस्टर्स हलकान हैं और शेयर बाजारों में बिकवाली कर रहे हैं. घरेलू बाजार पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है और लगातार चौथे दिन साफ प्रेशर दिख रहा है. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) दोनों शुरुआती कारोबार में ही गिरावट का शिकार हो चुके हैं.

घरेलू बाजार आज प्री-ओपन सेशन (Pre-Open Session) से ही गिरा हुआ है. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स करीब 100 अंक की गिरावट के साथ 58,750 अंक से कुछ नीचे कारोबार कर रहा था. एनएसई निफ्टी 17,540 अंक के पास लगभग फ्लैट कारोबार कर रहा था. वहीं, सिंगापुर में एसजीएक्स निफ्टी (SGX Nifty) का फ्यूचर कांट्रैक्ट सुबह के 9 बजे 6.5 अंक की मामूली तेजी के साथ 17,569.5 अंक पर कारोबार कर रहा था. इससे संकेत मिल रहा था कि घरेलू बाजार आज प्रेशर में रह सकता है. सुबह के 09:20 बजे सेंसेक्स करीब 240 अंक के नुकसान के साथ 58,600 अंक के पास कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी लगभग 65 अंक गिरकर 17,470 अंक के पास कारोबार कर रहा था.
इससे पहले बाजार लगातार तीन दिनों से गिरावट का शिकार है. पिछले सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 1,093.22 अंक (1.82 फीसदी) की भारी गिरावट के बाद 58,840.79 अंक पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 346.55 अंक (1.94 फीसदी) गिरकर 17,530.85 अंक पर रहा था. गुरुवार को कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 412.96 अंक (0.68 फीसदी) गिरकर 59,934.01 अंक पर और निफ्टी 126.35 अंक (0.70 फीसदी) के नुकसान के साथ 17,877.40 अंक पर बंद हुआ था. बुधवार को घरेलू बाजार में भारी उथल-पुथल का माहौल रहा था. शुरुआती कारोबार में 700 अंक से ज्यादा गिरने के बाद सेंसेक्स कारोबार के दौरान कुछ समय के लिए तेजी में लौटा, लेकिन वह उसे संभाल नहीं पाया. अंतत: कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 224.11 अंक (0.37 फीसदी) गिरकर 60,346.97 अंक पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 66.30 अंक (0.37 फीसदी) के नुकसान के साथ 18,003.75 अंक पर बंद हुआ था.
अमेरिका में महंगाई के आंकड़े सामने आाने के बाद पिछले सप्ताह वॉल स्ट्रीट में कोहराम मच गया था. सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Indutrial Average) 139.40 अंक यानी 0.45 फीसदी कमजोर होकर 30,822.42 अंक पर बंद हुआ था. टेक फोकस्ड इंडेक्स नास्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 0.90 फीसदी गिरकर 11,448.40 अंक पर रहा था. एसएंडपी500 (S&P 500) सूचकांक में 0.72 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी. आज सोमवार को एशियाई बाजार भी गिरावट में हैं. जापान का निक्की (Nikkei) 1.11 फीसदी की गिरावट में है. वहीं हांगकांग के हैंगसेंग (Hangseng) में 0.94 फीसदी की और चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.16 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story