व्यापार

मोजे ऑर्डर करने पर मिली ब्रा, कंपनी की लापरवाही से परेशान हुआ ग्राहक

Nil dhankar
19 Oct 2021 6:34 PM IST
मोजे ऑर्डर करने पर मिली ब्रा, कंपनी की लापरवाही से परेशान हुआ ग्राहक
x

एक शख्स ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट मिंत्रा (Myntra) से फुटबॉल स्टॉकिंग्स (Football Stockings) ऑर्डर किए. लेकिन बदले में उसको जो चीज मिली, उसे देखते ही वो चौंक गया. दरअसल, फुटबॉल स्टॉकिंग्स ऑर्डर करने वाले शख्स को ब्रा (Bra) की डिलीवरी मिली. उसने इस घटना के बारे में ट्विटर (Twitter) पर एक पोस्ट किया है, जो अब वायरल हो रहा है. बता दें कि ट्विटर पर @LowKashWala अकाउंट से Myntra को टैग करते हुए एक पोस्ट किया गया. इसमें शख्स ने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किये हैं, जिनमें बताया कि उसे गलत प्रोडक्ट डिलीवर हुआ है. शख्स ने बताया कि उसने अपने लिए फुटबॉल स्टॉकिंग्स का ऑर्डर दिया था, लेकिन उसे Triumph नाम के ब्रांड की एक ब्रा मिली.

शख्स कहा कि कंपनी ने गलत डिलीवर हुए प्रोडक्ट को बदलने से इनकार कर दिया. कस्टमर केयर से बात करने पर उन्होंने कहा- 'सॉरी, हम इसे रिप्लेस नहीं कर सकते.' शख्स ने अपनी शिकायती पोस्ट में Myntra की प्रतिक्रिया और प्रोडक्ट की फोटो भी शेयर की है. कंपनी के जवाब पर ट्विटर यूजर @LowKashWala ने लिखा- 'फुटबॉल स्टॉकिंग्स का ऑर्डर दिया था पर Triumph Bra मिली. Myntra इसे रिप्लेस नहीं कर सकता. तो मैं फुटबॉल खेलने के लिए यही ब्रा पहनने जा रहा हूं, दोस्तों.' ट्विटर यूजर का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है. कमेंट्स में कई और यूजर्स ने भी इसी तरह के अनुभव शेयर किए हैं. कई लोगों ने ई-कॉमर्स साइटों की खिंचाई की है. अबतक इस ट्वीट को सैकड़ों लोग रीट्वीट कर चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने लाइक किया है.


Next Story