व्यापार
बॉश का मुनाफा चौथी तिमाही में 2 प्रतिशत गिरकर 554 करोड़ रुपए रहा
jantaserishta.com
28 May 2025 2:42 PM IST

x
मुंबई: बॉश लिमिटेड का कंसोलिडेटेड मुनाफा 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही (वित्त वर्ष 25 की मार्च तिमाही) में सालाना आधार पर 2 प्रतिशत की गिरकर 554 करोड़ रुपए हो गया है। कंपनी की स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, पिछले वर्ष की समान अवधि (वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही) में मुनाफा 564 करोड़ रुपए था।
पूरे वित्त वर्ष 25 के लिए बॉश का कंसोलिडेटेड मुनाफा 19 प्रतिशत गिरकर 2,013 करोड़ रुपए रह गया है और यह वित्त वर्ष 24 में 2,490 करोड़ रुपए था। हालांकि, कंपनी की परिचालन आय में अच्छी वृद्धि हुई है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4,233 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 4,911 करोड़ रुपए हो गई है।
वित्त वर्ष 25 में कंपनी की वार्षिक आय में मजबूत वृद्धि देखी गई, जो पिछले वर्ष के 16,727 करोड़ रुपए से बढ़कर 18,087 करोड़ रुपए हो गई है। वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के दौरान कंपनी के कुल व्यय में भी वृद्धि दर्ज की गई, जो कि पिछले वर्ष की समान तिमाही के 3,798.9 करोड़ रुपए से लगभग 15 प्रतिशत बढ़कर 4,369 करोड़ रुपए हो गया।
बॉश के प्रबंध निदेशक गुरुप्रसाद मुदलापुर ने कहा कि कंपनी ने बाजार की चुनौतियों के बावजूद मजबूत आय वृद्धि और सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में बेहतर बिक्री के साथ वित्तीय वर्ष का समापन किया। उन्होंने कहा कि भारत डिजिटलीकरण, विद्युतीकरण और सस्टेनेबिलिटी गतिशिलता पर बढ़ते फोकस के साथ एक प्रमुख ऑटोमोटिव हब बनने के लिए तैयार है।
बॉश भारतीय बाजार में वृद्धि के बारे में आशावादी है। बोर्ड ने शेयरधारकों की मंजूरी के आधीन 10 रुपए के इक्विटी शेयर पर 512 रुपए का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इसके अलावा बोर्ड ने मुदलापुर को 1 जुलाई, 2026 से दो साल के कार्यकाल के लिए प्रबंध निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त किया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर बॉश का शेयर 1,130 रुपए या 3.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31,355 रुपए पर कारोबार कर रहे थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





