व्यापार

लॉन्च से पहले खुली 2026 Honda Elevate की बुकिंग, जानें कितनी है टोकन राशि

nidhi
1 Oct 2026 3:07 PM IST
लॉन्च से पहले खुली 2026 Honda Elevate की बुकिंग, जानें कितनी है टोकन राशि
x
2026 Honda Elevate की प्री-बुकिंग शुरू
नई दिल्ली: Honda Cars India ने अपनी अपडेटेड 2026 Honda Elevate Facelift की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक नई SUV को देशभर की अधिकृत Honda डीलरशिप पर ₹21,000 की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। कंपनी 6 अक्टूबर 2026 को इसके कीमतों का ऐलान करेगी।
नई Elevate facelift में एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में कई बदलाव मिलने वाले हैं। कंपनी के टीजर में नया फ्रंट ग्रिल डिजाइन, सेगमेंटेड LED लाइट बार, बोनट पर नए स्थान पर Honda लोगो और कनेक्टेड LED टेललाइट्स जैसी झलक दिखाई गई है। इसके अलावा नए डिजाइन के अलॉय व्हील और अपडेटेड बंपर भी मिल सकते हैं।
केबिन में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। अपडेटेड डैशबोर्ड डिजाइन और एम्बिएंट लाइटिंग मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे नए फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं। हालांकि अंतिम फीचर लिस्ट लॉन्च के दिन स्पष्ट होगी।
मौजूदा Honda Elevate में लेन-वॉच कैमरा, इलेक्ट्रिक सनरूफ, ADAS, छह एयरबैग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। अपडेटेड मॉडल में इन फीचर्स को जारी रखने के साथ कुछ अतिरिक्त सुविधाएं जोड़ी जा सकती हैं।
इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। नई Elevate में मौजूदा 1.5-लीटर चार-सिलेंडर i-VTEC पेट्रोल इंजन जारी रह सकता है, जो करीब 119 bhp की पावर और 145 Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स विकल्प मिलने की उम्मीद है।
Honda Elevate facelift कंपनी की मिड-साइज SUV लाइनअप को नए सिरे से मजबूत करेगी। इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder और Volkswagen Taigun जैसी SUVs से रहेगा।
फिलहाल कंपनी ने नई Elevate की कीमत का खुलासा नहीं किया है। कीमतों और सभी वेरिएंट्स की जानकारी 6 अक्टूबर को सामने आएगी। हालांकि ग्राहक अभी से ₹21,000 देकर अपनी प्री-बुकिंग करा सकते हैं।
Next Story