व्यापार

बोइंग ने जुनेयाओ एयरलाइंस को एक नया 787-9 विमान सौंपा

Riyaz Ansari
16 Jun 2025 7:21 PM IST
बोइंग ने जुनेयाओ एयरलाइंस को एक नया 787-9 विमान सौंपा
x

Business बिजनेस: अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने चीन की जुनेयाओ एयरलाइंस को एक नया 787-9 विमान सौंपा है। यह डिलीवरी ऐसे समय पर हुई है जब अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनावों में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है। हालांकि, नई डिलीवरी को लेकर बोइंग या जुनेयाओ एयरलाइंस की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।

गौरतलब है कि इस वर्ष अप्रैल में अमेरिका-चीन के बीच शुल्क विवाद तेज होने के कारण बोइंग ने चीन को नए विमानों की आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक दी थी। लेकिन मई के अंत में कंपनी ने घोषणा की थी कि डिलीवरी दोबारा शुरू की जाएगी, क्योंकि दोनों देशों ने शुल्कों में 90 दिनों की अस्थायी राहत पर सहमति बनाई है

Next Story
null