मार्च में बोइंग ने 41 विमान किए डिलीवर, ऑर्डर में भी इज़ाफा

World वर्ल्ड: बोइंग ने मार्च 2025 में कुल 41 विमानों की डिलीवरी की, जो पिछले साल इसी महीने के मुकाबले अधिक है, जब 29 विमान डिलीवर किए गए थे। हालांकि यह संख्या जनवरी के 45 और फरवरी के 44 विमानों से थोड़ी कम रही।
पहली तिमाही में कंपनी ने कुल 130 विमान डिलीवर किए, जिनमें 104 उसके सबसे अधिक बिकने वाले 737 मैक्स शामिल हैं। यह पिछले साल की पहली तिमाही के 83 विमानों से काफी अधिक है।मार्च में बोइंग ने 192 कुल ऑर्डर में से 29 रद्द होने के बाद 163 नेट ऑर्डर दर्ज किए, जिनमें 88 ऑर्डर 737 मैक्स के हैं। इनमें सिंगापुर की बीओसी एविएशन से 50, जापान एयरलाइंस से 17 और शेष अज्ञात ग्राहकों से आए हैं।
इसके अलावा बोइंग को 11 कार्गो विमानों, 40 777X और 53 ड्रीमलाइनर 787 के ऑर्डर भी मिले।कंपनी के उत्पादन पर हाल के वर्षों में हड़ताल, जांच और आपूर्ति बाधाओं का असर पड़ा है। नए अमेरिकी टैरिफ भी उत्पादन को प्रभावित कर सकते हैं।





