चीन के airlines के लिए बनी बोइंग 737 मैक्स विमान अमेरिका लौटा

World वर्ल्ड: चीन की Xiamen एयरलाइंस के लिए तैयार किया गया बोइंग 737 मैक्स विमान अमेरिका लौट आया है। यह विमान सिएटल स्थित बोइंग फील्ड पर रविवार शाम 6:11 बजे (स्थानीय समयानुसार) उतरा। यह वही विमान है जो पहले चीन के झौशान स्थित बोइंग केंद्र में अंतिम निरीक्षण और डिलीवरी की प्रतीक्षा में था।
इस विमान की वापसी अमेरिका और चीन के बीच जारी टैरिफ युद्ध का परिणाम है। हाल ही में अमेरिका ने चीनी आयातों पर बेस टैरिफ 145% तक बढ़ा दिया है, जिसके जवाब में चीन ने अमेरिकी वस्तुओं पर 125% शुल्क लगाया है। इन शुल्कों के चलते नए विमानों की डिलीवरी प्रभावित हो रही है।
इस विमान की मार्केट वैल्यू लगभग 55 मिलियन डॉलर है, और इस पर भारी शुल्क के चलते किसी चीनी एयरलाइन के लिए इसका लेना आर्थिक रूप से नुकसानदेह हो सकता है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विमान की वापसी का फैसला किस पक्ष ने लिया।





