व्यापार

भारत में लॉन्च हुआ BMW X3 M एसएवी, 99.99 लाख रुपये है कीमत

Neha Dani
2 Nov 2020 8:23 AM GMT
भारत में लॉन्च हुआ BMW X3 M एसएवी, 99.99 लाख रुपये है कीमत
x
BMW X3 M: जर्मनी की लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी बीएमडब्लू ने भारत में मिड-साइज़ स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल सेगमेंट

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| BMW X3 M: जर्मनी की लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी बीएमडब्लू ने भारत में मिड-साइज़ स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल सेगमेंट में प्रवेश करते हुए BMW X3 M को लॉन्च कर दिया है। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस कार की कीमत 99.90 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी गई है।जानकारी के लिए बता दें, मिड-साइज़ स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल सेगमेंट में कंपनी का यह पहला परफॉर्मेंस बेस्ड मॉडल है।

BMW X3 M देश में डीलरशिप पर पूरी तरह से निर्मित इकाई (सीबीयू) के रूप में उपलब्ध है। इसे पॉवर देने के लिए नए 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर युक्त इन-लाइन इंजन का प्रयोग किया गया है, जो 600nm के पीक टॉर्क के साथ 473bhp की अधिकतम पावर प्रदान करता है। इससे वाहन केवल 4.2 सेकंड में स्थिर गति से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में सक्षम है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटे की है।

Next Story