
x
Business व्यापार:अपने प्रमुख ब्रांड 'ब्लूस्टोन' के तहत समकालीन आभूषण उपलब्ध कराने वाली ब्लूस्टोन ज्वैलरी एंड लाइफस्टाइल ने 6 अगस्त को अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 492 रुपये से 517 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया।
एक बयान के अनुसार, कंपनी का पहला सार्वजनिक निर्गम 11 अगस्त से 13 अगस्त तक अभिदान के लिए खुला रहेगा।
इस आईपीओ में 820 करोड़ रुपये का नया निर्गम और 720.65 करोड़ रुपये मूल्य के 1,39,39,063 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है, जो मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर है। इस प्रकार कुल लेनदेन का आकार 1,540.65 करोड़ रुपये हो जाता है।
ओएफएस के माध्यम से शेयर बेचने वालों में कलारी कैपिटल पार्टनर्स II, एलएलसी, सामा कैपिटल II, लिमिटेड, सुनील कांत मुंजाल (और हीरो एंटरप्राइज पार्टनर वेंचर्स के अन्य साझेदार) और अन्य शामिल हैं।
नए निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग इसकी कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
बेंगलुरु स्थित इस कंपनी ने 2011 में अपना 'ब्लूस्टोन' ब्रांड पेश किया था और तब से यह देश में आभूषण खुदरा विक्रेताओं के बीच एक अग्रणी नाम बन गया है।
TagsBlueStone JewelleryIPOब्लूस्टोन ज्वैलरीआईपीओजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





