व्यापार

काला नमक धान की रोपाई वैज्ञानिक विधि से की गई

Gulabi
14 July 2021 3:57 PM GMT
काला नमक धान की रोपाई वैज्ञानिक विधि से की गई
x
कृषि विज्ञान केन्द्र सोहना

कृषि विज्ञान केन्द्र सोहना में कृषि वैज्ञानिकों ने मंगलवार को कालानमक धान की वैज्ञानिक विधि से रोपाई की जानकारी किसानों को दी। कालानमक धान के प्रिंसिपल इनवेस्टिगेटर डॉ. एलसी वर्मा ने बताया कि काला नमक धान की नर्सरी 18 जून 2021 को डाली गई थी। ठीक 21 दिन बाद नर्सरी को वैज्ञानिक तरीके से रोपाई की जा रही है। को प्रिंसिपल इनवेस्टिगेटर डॉ. मार्कंडेय सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार और डॉ. एसएन सिंह की देखरेख में इस परियोजना पर कार्य हो रहा है। डॉ. मार्कंडेय सिंह ने किसानों को बताया कि काला नमक धान की रोपाई लाइन से लाइन की दूरी 20 सेंटीमीटर और पौधे से पौधे की दूरी 15 सेंटीमीटर रखी गई है। नई दिल्ली पूसा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह से काला नमक धान की 10 जर्मप्लाज्म प्राप्त हुआ था। जिस पर काला नमक धान का शोध कार्य किया जा रहा है। बताया कि इस शोध कार्य से काला नमक धान की उन्नतशील प्रजातियां उत्पन्न की जाएंगी। जिससे किसानों को अधिक पोषक तत्व एवं अधिक सुगंध से भरपूर धान की वैरायटी मिल सकेगी।

Next Story