व्यापार

Bitcoin Rate: बिटकॉइन में कई दिनों की तेजी के बाद आई गिरावट, जानिए अब ताजा भाव

Kunti Dhruw
12 Jun 2022 7:15 AM GMT
Bitcoin Rate: बिटकॉइन में कई दिनों की तेजी के बाद आई गिरावट, जानिए अब ताजा भाव
x
दुनिया की सबसे बड़ी, सबसे पुरानी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) की कीमतों में आज गिरावट का रुख है।

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी, सबसे पुरानी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) की कीमतों में आज गिरावट का रुख है। इसकी कीमत में 2 फीसदी से अधिक गिरावट आई है। Coindesk पर यह 2.31 फीसदी की गिरावट के साथ 38,874 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी। इसका मार्केट कैप भी गिरकर 730.41 अरब डॉलर रह गया है। हालांकि अब भी इस साल इसमें 33.93 फीसदी तेजी आई है।

इससे पहले पिछले 12 दिनों में 11 बार बिटकॉइन की कीमत में तेजी आई थी। रविवार को इसका भाव 42,606 डॉलर पहुंच गया था जो 18 मई के बाद इसका उच्चतम स्तर है। अप्रैल के मध्य में बिटकॉइन की कीमत 65,000 डॉलर के करीब पहुंच गई थी लेकिन इसके बाद इसमें गिरावट आई। अभी ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 1.59 लाख करोड़ डॉलर है। एक दिन पहले की तुलना में इसमें 1.21 फीसदी की गिरावट आई है।
दूसरी क्रिप्टोकरेंसीज का हाल
बिटकॉइन के अलावा दूसरी क्रिप्टोकरेंसीज की कीमत में भी आज मामूली गिरावट आई। एथेरियम (Ethereum) 0.35 फीसदी गिरावट के साथ 2,549 डॉलर पर आ गई जबकि मजाक के तौर पर शुरू हुई क्रिप्टोकरेंसी डॉगकॉइन (Dogecoin) की कीमत 2.27 फीसदी की गिरावट के साथ 0.2011 डॉलर रह गई। डिजिटल टोकन Stellar की कीमत में 1.34 फीसदी और XRP में 0.59 फीसदी की गिरावट आई। Litecoin की कीमत 1.33 फीसदी और Uniswap की 0.67 फीसदी कम हो गई।
Next Story