व्यापार

BIMSTEC : पीएम मोदी ने रखी 21 सूत्री कार्ययोजना की नींव

Uma Verma
4 April 2025 2:08 PM IST
BIMSTEC : पीएम मोदी ने रखी 21 सूत्री कार्ययोजना की नींव
x

थाईलैंड | थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित 6वें बिम्सटेक (BIMSTEC) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्य देशों के बीच सहयोग को गहराई देने के लिए 21 सूत्रीय कार्ययोजना का प्रस्ताव रखा। यह योजना व्यापार, सुरक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, आपदा प्रबंधन, ऊर्जा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों को कवर करती है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बिम्सटेक क्षेत्रीय एकता और साझा विकास का सशक्त मंच है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत इस मंच को और अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुखी बनाना चाहता है। भारत की ओर से रखे गए प्रमुख प्रस्तावों में निम्नलिखित शामिल हैं:

यूपीआई (UPI) सिस्टम को जोड़ने की पहल: पीएम मोदी ने बिम्सटेक देशों को भारत के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस से जोड़ने का प्रस्ताव रखा, जिससे डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा मिल सके।

बिम्सटेक चैंबर ऑफ कॉमर्स की स्थापना: व्यापारिक सहयोग को संस्थागत रूप देने के लिए एक चैंबर ऑफ कॉमर्स बनाने की बात रखी गई।

ह्यूमनिटेरियन असिस्टेंस और डिजास्टर रिलीफ (HADR) केंद्र की स्थापना: प्राकृतिक आपदाओं के वक्त तेज और संगठित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु।

ड्रग तस्करी और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग: सुरक्षा के क्षेत्र में संयुक्त प्रयासों पर बल दिया गया।

ब्लू इकोनॉमी और कनेक्टिविटी: समुंद्र आधारित अर्थव्यवस्था और जल व सड़क मार्गों की बेहतर कनेक्टिविटी को बढ़ाने की बात कही गई।

पीएम मोदी ने सदस्य देशों से आग्रह किया कि वे इस कार्ययोजना को जल्द लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाएं। उन्होंने यह भी कहा कि यह मंच “Neighbourhood First” और “Act East” नीति को मजबूत करता है।

बिम्सटेक (बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल) में भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, म्यांमार और थाईलैंड शामिल हैं। इस सम्मेलन में इन सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

Next Story