व्यापार

बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी करेगी 6570 पदों पर नियुक्तियां, इस दिन से भरे जाएंगे फॉर्म

SANTOSI TANDI
20 April 2024 6:22 AM GMT
बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी करेगी 6570 पदों पर नियुक्तियां, इस दिन से भरे जाएंगे फॉर्म
x
बिहार : बिहार पंचायती राज विभाग की बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी (BGSYS) ने कॉन्ट्रेक्ट पर अकाउंटेंट कम आईटी सहायक के 6570 पदों पर भर्ती निकाली है। वेकेंसी का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट state.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू होगी। आवेदन की लास्ट डेट 29 मई तय की गई है। यह भर्ती 3 साल के अनुबंध पर की जाएगी। अभ्यर्थी का कॉन्ट्रेक्ट उसके प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकेगा।
ये है पोस्ट डिटेल
रिक्तियों में 4270 वेकेंसी पुरुषों और 2300 वेकेंसी महिलाओं के लिए हैं। 1643 पद अनारक्षित हैं। 657 ईडब्ल्यूएस, 1313 एससी, 131 एसटी, 1643 ईबीसी, 1183 बीसी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। अधिक जानकारी के लिए [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं। या फिर 0265-6118149/6118150 पर कॉल कर सकते हैं।
ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवार बीकॉम या एमकॉम या सीए इंटर होना चाहिए। सीए इंटर वालों को चयन के दौरान प्रेफरेंस मिलेगी। अनारक्षित पुरुष व ईडब्ल्यूएस पुरुष के लिए अधिकतम आयु सीमा 45, अनारक्षित महिला व ईडब्ल्यूएस महिला के लिए 48, बीसी व ईबीसी (महिला व पुरुष) के लिए 48 और एससी व एसटी (महिला व पुरुष) के लिए 50 वर्ष है। न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है।
ये है आवेदन शुल्क
अनारक्षित पुरुष, ईडब्ल्यूएस, बीसी, ईबीसी - पुरुष के लिए 500 और महिला के लिए 250, एससी, एसटी (बिहार के रहने वाले) - पुरुष के लिए 250 और महिला के लिए 250 रुपए तथा महिला व दिव्यांग के लिए 250 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है।
ऐसे होगा चयन
सीबीटी बेस्ड लिखित परीक्षा होगी। फाइनल मेरिट में 50 फीसदी अंक शैक्षणिक योग्यता के होंगे और 50 फीसदी अंक सीबीटी एग्जाम के होंगे। यानी दोनों को बराबर वेटेज दिया जाएगा।
मिलेगा इतना वेतन
चयन होने पर उम्मीदवारों को 20 हजार रुपए प्रति माह मिलेंगे। ध्यान रहे कि जो वेतन व भत्ते पंचायती राज विभाग के परमानेंट कर्मियों को मिलता है वह नहीं मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटstate.bihar.gov.inपर जाएं।
- बिहार लेखाकर आईटी सहायक भर्ती 2024 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- नाम, फोन नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
- अब आवेदन फॉर्म भरे और सबमिट करें।
Next Story