व्यापार

शेयर बाजार से बड़ा अपडेट

jantaserishta.com
6 Jun 2022 9:38 AM IST
शेयर बाजार से बड़ा अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार (Share Market) ने रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति की बैठक (MPC Meeting) से पहले सोमवार को कारोबार की धीमी शुरुआत की. रिजर्व बैंक की एमपीसी की बैठक आज से शुरू होकर बुधवार तक चलने वाली है. इससे पहले आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) दोनों ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की.

आज बाजार प्री-ओपन सेशन (Pre-Open Session) में ही गिरा हुआ था. सेशन शुरू होने से पहले बीएसई सेंसेक्स करीब 160 अंक तक गिरा हुआ था. सिंगापुर में एसजीएक्स निफ्टी (SGX Nifty) भी फ्लैट या रेड जोन में कारोकार की शुरुआत के संकेत दे रहा था. जैसे ही सेशन ओपन हुआ, सेंसेक्स करीब 180 अंक के नुकसान में चला गया. सुबह के 09:20 बजे सेंसेक्स 80 अंक गिरकर 55,688 अंक पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी करीब 32 अंक के नुकसान के साथ 16,550 अंक पर कारोबार कर रहा था.
इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 48.88 अंक (0.09 फीसदी) गिरकर 55,769.23 अंक पर बंद हुआ था. एनएसई निफ्टी भी 43.70 अंक (0.26 फीसदी) गिरकर 16,584.30 अंक पर बंद हुआ था. साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स मामूली 0.01 फीसदी की तेजी में रहा था, जबकि निफ्टी 0.05 फीसदी की गिरावट में रहा था. पिछले सप्ताह लगभग सभी सेशन में बाजार काफी वोलेटाइल रहा था.
आज के कारोबार में घरेलू बाजार को ग्लोबल मार्केट के ट्रेंड से कुछखास सपोर्ट नहीं मिल रहा है. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट देखने को मिली थी. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Indutrial Average) 1.05 फीसदी, नास्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 2.47 फीसदी और एसएंडपी 500 (S&P 500) 1.63 फीसदी के घाटे में रहा था. हालांकि आज एशियाई बाजारों में तेजी का माहौल है. जापान का निक्की (Nikkei) 0.30 फीसदी की मजबूती में है. हांगकांग का हैंगसेंग (Hangseng) 1.02 फीसदी और चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 1.05 फीसदी के फायदे में था.
रिकॉर्ड महंगाई के बीच रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की अहम बैठक बुधवार तक चलने वाली है. इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि रिजर्व बैंक की एमपीसी जून बैठक में भी रेपो रेट को 0.40 फीसदी तक बढ़ाने का निर्णय ले सकती है. इससे पहले पिछले महीने मई में रिजर्व बैंक एमपीसी ने एक आपात बैठक कर रेपो रेट को 0.40 फीसदी बढ़ाने का निर्णय लिया था. रेपो रेट बढ़ने से कार लोन से लेकर होम लोन तक महंगे हो जाएंगे और लोगों के ऊपर ईएमआई का बोझ बढ़ जाएगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story