
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन रेड इंडेक्स साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार आज गिरावट के साथ ओपन हुआ है. बाजार पर कमजोर वैश्विक संकेतों का असर दिख रहा है. शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स ( BSE Sensex) और निफ्टी दोनों लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं. सेंसेक्स 721 अंक या 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 57,470 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी 220 अंक या 1.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,095 पर ट्रेड कर रहा है.
निफ्टी पर टॉप कंपनियों में टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. वहीं, अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर में तेजी है.
बेहतर अमेरिकी जॉब रिपोर्ट के बाद इस बात की आशंका बढ़ गई है कि फेडरल रिजर्व आक्रामक रूप से ब्याज दरों में इजाफा कर सकता है. इस वजह से निवेशक सर्तक हो गए हैं. घरेलू मार्केट को अभी सितंबर महीने की खुदरा महंगाई दर की रिपोर्ट का इंतजार है, जो बुधवार को जारी होनी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





