व्यापार

बड़ा झटका: अमूल दूध की कीमतों में इजाफा, 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए दाम

jantaserishta.com
15 Oct 2022 11:58 AM IST
बड़ा झटका: अमूल दूध की कीमतों में इजाफा, 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए दाम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिवाली के त्योहारी सीजन में आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है. अमूल डेयरी (Amul Dairy) ने दूध की कीमतों में इजाफा किया है. अमूल ने शनिवार को दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की की बढ़ोतरी की है. फुल क्रीम दूध की कीमत 61 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 63 रुपये प्रति लीटर हो गई है. ये आम लोगों की 'थालीनॉमिक्स' को बिगाड़ सकता है. देश में पहले से ही खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation) सात फीसदी से ऊपर बनी हुई है.
अमूल के दूध में यह बढ़ोतरी अचानक हुई है. आज सुबह लोगों को बढ़ी हुई कीमतों पर दूध मिला है. इससे पहले अमूल ने अगस्त के महीने में दूध की कीमतों में इजाफा किया था. अमूल ने तब बढ़ती लागत का हवाला दिया था.
अमूल डेयरी के मैनेजिंग डायरेक्टर आरएस सोढ़ी ने बताया कि देश के कुछ हिस्सों में अमूल गोल्ड और भैंस के दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. इस इजाफे की वजह फैट की कीमतों में हुई बढ़ोतरी होना है. हालांकि ये बढ़ोतरी गुजरात में नहीं हुई है.
अमूल ने अगस्त में दूध की कीमतों में दो रुपये का इजाफा किया था. तब डेयरी ने कहा था कि ऑपरेशन और प्रोडक्शन में बढ़ी लागत की वजह से अमूल दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. पिछले वर्ष की तुलना में अकेले पशु आहार की लागत लगभग 20% तक बढ़ गई है.
इसके अलावा इस साल अमूल ने मार्च में भी दूध की कीमतें बढ़ाई थीं. तब भी दूध दो रुपये लीटर महंगा हुआ था. इस बढ़ोतरी की वजह डेयरी ने बढ़ते ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट को बताया था. मार्च से लेकर अब अमूल दूध की कीमतों में छह रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर चुका है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story