व्यापार

बड़ी राहत: खुदरा महंगाई में गिरावट, जानें पूरा अपडेट

jantaserishta.com
12 Aug 2022 6:06 PM IST
बड़ी राहत: खुदरा महंगाई में गिरावट, जानें पूरा अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

सरकार की ओर से जारी आंकडों के मुताबिक जुलाई में खुदरा महंगाई दर 6.71 फीसदी रही है. जून में यह 7.01 रही थी.

नई दिल्ली: खुदरा महंगाई (Retail Inflation) दर के मोर्चे पर सरकार को राहत मिली है. जुलाई के महीने में महंगाई दर सात फीसदी से नीचे लुढ़क गई. सरकार की ओर से जारी आंकडों के मुताबिक जुलाई में खुदरा महंगाई दर 6.71 फीसदी रही है. जून में यह 7.01 रही थी.

हालांकि, अब भी यह रिजर्व बैंक के तय आंकड़े से अधिक है. जुलाई लगातार सातवां महीना है, जब खुदरा महंगाई दर रिजर्व बैंक के तय आंकड़े से ऊपर बनी हुई है.
रिजर्व बैंक ने 2022-23 में महंगाई दर के अपने अनुमान को 5.7 फीसदी से बढ़ाकर 6.7 फीसदी कर दिया है. सरकार ने आरबीआई को खुदरा मुद्रास्फीति को 4 प्रतिशत पर 2 प्रतिशत के मार्जिन के साथ रखने के लिए अनिवार्य किया है. आरबीआई ने खुदरा महंगाई का लक्ष्य 6 फीसदी रखा था.
CPI मई के महीने में खुदरा महंगाई दर 7.04 फीसदी रही थी. अप्रैल के महीने में खुदरा मंहगाई दर 7.79 फीसदी दर्ज की गई थी. CPI आधारित मुद्रास्फीति मई में 7.04 प्रतिशत, अप्रैल में 7.79 प्रतिशत, मार्च में 6.95 प्रतिशत, फरवरी में 6.07 प्रतिशत और जनवरी में 6.01 प्रतिशत रही थी.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story