व्यापार

महंगाई के मोर्चे पर बड़ी खबर, आलू की कीमत में 50 फीसदी की कटौती, थोक मंडियों में इतनी हुई कीमत

jantaserishta.com
22 March 2021 10:24 AM IST
महंगाई के मोर्चे पर बड़ी खबर, आलू की कीमत में 50 फीसदी की कटौती, थोक मंडियों में इतनी हुई कीमत
x

महंगाई के मोर्चे पर कुछ राहत की खबर है. देश की कई थोक मंडियों में आलू की कीमत 50 फीसदी तक कम हो गई है. कई इलाकों में आलू की कीमत 5 से 6 रुपये किलो तक आ गई है. वहीं दिल्ली की आजादपुर एपीएमसी मंडी में आलू की न्यूनतम थोक कीमत 3.50 रुपये किलो तक आ गई है.

आ गया नया आलू
असल में बाजार में नया आलू आ गया है और इस साल रबी की फसल बहुत अच्छी हुई थी, इसकी वजह से आलू के रेट में इतनी कमी आई है.
यह महंगाई से जूझ रहे देश के एक बड़े वर्ग के लिए राहत की खबर है, हालांकि किसानों के लिए अच्छी खबर नहीं है. इसकी वजह से बहुत से इलाकों में किसानों को अपनी लागत निकालना भी मुश्किल होगा.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने जो डेटा विश्लेषण किया है, उसके मुताबिक देश के 60 उत्पादक क्षेत्रों में से 25 में आलू के थोक रेट 20 मार्च को एक साल पहले की तुलना में 50 फीसदी तक टूट गए. इनमें उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और बिहार शामिल हैं.
आजादपुर मंडी में आलू का रेट
दिल्ली की आजादपुर एपीएमसी मंडी में शुक्रवार को आलू का थोक मूल्य 3.5 से 9 रुपये किलो तक था. हालांकि फुटकर बाजार में आलू 12 से 15 रुपये किलो बिक रहा है.
20 मार्च को यूपी के संभल और गुजरात के दीशा में आलू का थोक रेट 6 रुपये किलो था. दो साल पहले की बात करें तो यूपी कुछ जिलों में ही आलू का रेट 8 से 9 रुपये प्रति किलो तक आता था. देश की कई मंडियों में आलू का थोक रेट अब भी 10 से 23 रुपये प्रति किलो है. पंजाब के अमृतसर में आलू का थोक रेट 5 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story