व्यापार

शेयर बाजार से बड़ी खबर

jantaserishta.com
20 Jun 2022 9:45 AM IST
शेयर बाजार से बड़ी खबर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दुनिया भर में आर्थिक मंदी (Economic Recession) की आशंका के तेज होने और ब्याज दरों के बढ़ने से शेयर बाजारों (Share Market) पर प्रेशर बना हुआ है. पिछले सप्ताह आई बड़ी गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार ने आज सोमवार को मामूली तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की. सपोर्ट के अभाव में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) दोनों शुरुआती कारोबार में हल्की बढ़त में रहे.

बाजार प्री-ओपन सेशन (Pre-Open Session) से ही प्रेशर में दिख रहा था. सेशन शुरू होने से पहले सेंसेक्स करीब 100 अंक मजबूत था. इसी तरह निफ्टी भी प्री-ओपन सेशन में 0.20 फीसदी के फायदे में था. सिंगापुर में एसजीएक्स निफ्टी (SGX Nifty) भी यही संकेत दे रहा था कि आज भी बाजार के ऊपर प्रेशर बना रह सकता है. सेशन शुरू होने के बाद सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की बढ़त में रहा, लेकिन चंद मिनटों में ही तेजी सीमित हो गई. सुबह के 09:25 बजे बीएसई सेंसेक्स 20 अंकों से भी कम की तेजी के साथ 51,400 अंक के नीचे कारोबार कर रहा था. निफ्टी रेड जोन में 15,300 अंक से नीचे गिर चुका था.
इससे पहले शुक्रवार को निफ्टी 67.10 अंक (0.44 फीसदी) गिरकर 15,293.50 अंक पर बंद हुआ था. सेंसेक्स 135.37 अंक (0.26 फीसदी) के घाटे के साथ 51,360.42 अंक पर रहा था. बीते सप्ताह सेंसेक्स 1,516.12 अंक (2.87 फीसदी) के नुकसान में रहा था. इसी तरह निफ्टी को इस सप्ताह 498.70 अंक यानी 3.16 फीसदी का नुकसान उठाना पड़ा था. पिछले सप्ताह बाजार को सारे सेशन में नुकसान उठाना पड़ा था. गुरुवार को तो घरेलू बाजार भारी गिरावट में रहा था. गुरुवार को सेंसेक्स 1,045.60 अंक (1.99 फीसदी) गिरकर 51,495.79 अंक पर और निफ्टी 331.55 अंक (2.11 फीसदी) के नुकसान के साथ 15,360.60 अंक पर बंद हुआ था.
अमेरिकी बाजार (US Stock Market) भी शुक्रवार को प्रेशर में रहे थे. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Indutrial Average) 0.13 फीसदी के नुकसान में रहा था. टेक फोकस्ड इंडेक्स नास्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 1.43 फीसदी और एसएंडपी 500 (S&P 500) में 0.22 फीसदी की तेजी रही थी. आज एशियाई बाजारों में भी प्रेशर देखने को मिल रहा है. जापान का निक्की (Nikkei) 0.96 फीसदी के नुकसान में है. वहीं दूसरी ओर हांगकांग का हैंगसेंग (Hangseng) 0.17 फीसदी और चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.03 फीसदी की मामूली तेजी में है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story