व्यापार

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, आ रहा है ये शानदार फीचर, पढ़े डिटेल्स

jantaserishta.com
12 Feb 2021 1:04 PM IST
WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, आ रहा है ये शानदार फीचर, पढ़े डिटेल्स
x

WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस फीचर के तहत एक WhatsApp अकाउंट को कई डिवाइस से लिंक किया जा सकता है. मल्टी डिवाइस फीचर काफी समय से चर्चा में है, लेकिन अब तक ये फाइनल बिल्ड में नहीं आया है.

अब लग रहा है ये फीचर जल्द ही WhatsApp पर आने वाला है. WhatsApp के मल्टी-डिवाइस फीचर के बारे में कुछ दिन पहले ही जानकारी सामने आई थी. अब जो खबर आ रही है उसके अनुसार इसे जल्द ही iOS और Android के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा.
लेटेस्ट WhatsApp बीटा वर्जन 2.21.30 में यूजर को लिंक्ड अकाउंट से लॉग-आउट करने का ऑप्शन मिलेगा. इसकी जानकारी WhatsApp के आने वाले फीचर्स पर नजर रखने वाले WaBetainfo ने दी.
अभी तक किसी अकाउंट को डिलिंक करने के लिए WhatsApp या WhatsApp बिजनेस को अनइंस्टॉल करना होता था. जिसके बाद नए क्रेडेंशियल्स के साथ लॉन-इन करना पड़ता था. हलांकि इस प्रोसेस में अगर ठीक से बैकअप नहीं लिया गया तो यूजर के महत्त्वपूर्ण चैट और मीडिया डिलीट होने की संभावना रहती है.
WaBetainfo के अनुसार मल्टी-डिवाइस फीचर WhatsApp और WhatsApp बिजनेस दोनों पर अच्छे से काम करता है. ये फीचर एंड्रॉयड के लिए भी आ सकता है. ये फीचर फिलहाल अभी टेस्टिंग स्टेज में है. जिसकी वजह से अभी इस फीचर के लिए यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.
मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर पर WhatsApp काफी तेजी से काम कर रहा है. रिपोर्ट के अनुसार फीचर के दो वेरिएंट की टेस्टिंग की जा रही है. जिसमें एक फीचर वेरिएंट के अनुसार वेब या डेस्कटॉप WhatsApp को तब भी चलाया जा सकता है जब लिंक्ड डिवाइस पर एक्टिव नेट कनेक्शन नहीं हो.
दूसरे फीचर से मेन अकाउंट को चार डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है. मल्टी-डिवाइस सपोर्ट को WhatsApp पर लाने में मुश्किल हो सकती है. क्योंकि सभी चैट डिफॉल्ट रुप से end-to-end encrypted होते है. जिसे एक टाइम में एक ही डिवाइस में डिक्रिप्ट किया जा सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story