व्यापार

LIC के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, कंपनी ने शुरू की ये खास सुविधा

Admin Delhi 1
3 Dec 2022 1:33 PM GMT
LIC के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, कंपनी ने शुरू की ये खास सुविधा
x

दिल्ली: एलआईसी के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अगर आपने भी एलआईसी की पॉलिसी ली है तो अब आपको कंपनी की तरफ से खास सुविधा दी जाएगी। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अपने ग्राहकों के लिए व्हाट्सएप सेवा शुरू की है। इस सुविधा के जरिए अब आप घर बैठे ही कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। एलआईसी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री एम.आर. कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब पॉलिसीधारक अपने व्हाट्सएप पर ही कई सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। कंपनी ने कई इंटरैक्टिव सेवाएं शुरू की हैं। इस सुविधा से आप अपने फोन पर ही कई सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। आपको बता दें कि इस सुविधा का लाभ सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा, जिन्होंने अपनी पॉलिसी को पोर्टल पर रजिस्टर कराया है। ग्राहकों को इस फोन नंबर 8976862090 पर सिर्फ Hi भेजनी होगी। इसके बाद आपको घर बैठे पॉलिसी सेवाओं से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी। आपको अपनी पॉलिसी प्रीमियम देय तिथि और बोनस से संबंधित सभी जानकारी मिल जाएगी। आप यूलिप पॉलिसी की यूनिट्स का स्टेटमेंट भी देख सकेंगे। इसके अलावा लोन की पात्रता और किश्तों से जुड़ी तमाम जानकारियां उपलब्ध होंगी।

पॉलिसी प्रीमियम पैड प्रमाणपत्र के बारे में विवरण भी उपलब्ध होगा। साथ ही एलआईसी सर्विस लिंक जैसी कई सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। एलआईसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने और सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आपको एलआईसी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको अपना पॉलिसी नंबर और अन्य महत्वपूर्ण विवरण भरना होगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आप व्हाट्सएप की सुविधा का भी लाभ उठा सकेंगे। साथ ही आपको बीमा पॉलिसी से जुड़ी सारी जानकारी भी मिल जाएगी।

Next Story