व्यापार

Zomato को लेकर बड़ी खबर

jantaserishta.com
25 Jun 2022 12:46 PM IST
Zomato को लेकर बड़ी खबर
x
 न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: लोगों के बीच राशन से लेकर घर के अन्य सामान की झटपट डिलीवरी की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में Zomato अब इस कारोबार पर अपना फोकस बढ़ा रही है और अब कंपनी 4,447 करोड़ रुपये में BlinkIt का अधिग्रहण करने जा रही है. जानें क्या है पूरा प्लान

ब्लिंकइट को पहले Grofers के नाम से जाना जाता था. Zomato क्विक कॉमर्स में अपना विस्तार करने के लिए अप्रैल 2020 से Grofers को खरीदने की योजना पर काम कर रही है. तब कंपनी ने Grofers के सामने 75 करोड़ डॉलर की वैल्यूएशन का ऑफर रखा था. हालांकि जून 2021 में ग्रॉफर्स ने और फंडिंग जुटाई और यूनिकॉर्न कंपनी बन गई.
कोई भी स्टार्टअप यूनिकॉर्न तब कहलाता है, जब उसका वैल्यूएशन 1 अरब डॉलर से अधिक हो जाता है. छह महीने बाद Grofers ने अपना नाम बदलकर ब्लिंकइट कर दिया और क्विक कॉमर्स पर अपना फोकस बढ़ाया. जोमेटो ने पिछले साल अगस्त में ही ब्लिंकइट में 9% स्टेक खरीद लिया था. तब कंपनी ने इसके लिए 518 करोड़ रुपये में डील की थी.
ब्लिंकइट अभी देश के 20 से अधिक शहरों में काम करती है और लोगों को 10 मिनट में राशन डिलीवरी देने पर काम करती है. जबकि जोमेटो ने हाल ही में 10 मिनट में फूड डिलीवरी करने का ऐलान किया है. ऐसे में दोनों कंपनी की ये डील कई मायनों में बहुत बड़ी है.
हालांकि इस डील के लिए ब्लिंकइट को उसके यूनिकॉर्न स्टेटस से 40% कम वैल्यूएशन मिलने की संभावना है. ये ऑल-स्टॉक डील होगी. डील के हिसाब से ब्लिंकइट के शेयरहोल्डर्स को जोमेटो में करीब 7% शेयर मिलेंगे और प्रत्येक शेयर की कीमत 70.76 रुपये होगी. इस डील के अगस्त तक पूरा हो जान की उम्मीद है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story