
नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में आग लगने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। इस बीच ई-स्कूटर से जुड़ी एक और बुरी खबर आई है। दरअसल, 27 मई को एथर एनर्जी (Ather Energy) के चेन्नई एक्सपीरियंस सेंटर में आग लग गई थी। घटना एथर एनर्जी के नुंगमबक्कम एक्सपीरियंस सेंटर में हुई। आग लगते ही एथर एक्सपीरियंस सेंटर के कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। धुंआ तेज होने के कारण स्कूटर्स को आग लगने से बचाया नहीं जा सका जिससे कई इलेक्ट्रिक स्कूटर पूरी तरह जलकर राख हो गए। अब इस घटना पर कंपनी ने अपना बयान जारी किया है। उसके मुताबिक आग लगने की घटना की वजह शॉर्ट-सर्किट था। इससे पहले ओकिनावा के शोरूम में भी आग लगी थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





