व्यापार

बड़ी हैकिंग: 300 करोड़ से ज्यादा E-MAIL और पासवर्ड LEAK, इन यूजर्स को बनाया गया निशाना

jantaserishta.com
6 Feb 2021 8:36 AM IST
बड़ी हैकिंग: 300 करोड़ से ज्यादा E-MAIL और पासवर्ड LEAK, इन यूजर्स को बनाया गया निशाना
x

नई दिल्ली: आप हर दिन हैकिंग की खबरों के बारे में सुनते होंगे. लेकिन इस बार जो खबर आई है उसने सबको चौंका दिया है. दरअसल एक ऑनलाइन हैकिंग फोरम ने दावा किया है कि वो 300 करोड़ से ज्यादा ईमेल और पासवर्ड लीक कर चुका है.

ऑनलाइन हैकिंग फोरम ने ये भी दावा किया है कि इन सभी अकाउंट्स का डेटा एक ही जगह पर रखा गया है. इनमें LinkedIn, Minecraft, नेटफ्लिक्स (Netflix), Badoo, Pastebin और बिटकॉइन (Bitcoin) के यूजर्स शामिल हैं. गौरतलब है कि हैकिंग का शिकार वो यूजर ज्यादा हुए, जो नेटफ्लिक्स और गूगल के लिए एक ही पासवर्ड इस्तेमाल कर रहे थे.
साइबरन्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ये डेटा लीक नेटफ्लिक्स (Netflix), LinkedIn और बिटकॉइन (Bitcoin) जैसे प्लेटफॉर्म्स से हुआ है. इस डेटा लीक को 'Compilation of Many Breaches' कहा जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, लीक किए गए डेटा को पासवर्ड प्रोटेक्टेड कंटेनर में एक जगह रखा गया है.
इससे पहले साल 2017 में भी 100 करोड़ से ज्यादा लोगों का डेटा लीक हुआ था. इसमें query.sh, sorter.sh और count-total.sh का डेटा लीक हुआ था. कहा जा रहा है कि ये डेटा लीक भी साल 2017 जैसा ही है. उस वक्त प्लेन टेक्स्ट में 100 करोड़ से ज्यादा लोगों का डेटा लीक हुआ था.
सबसे पहले तो आप तुरंत अपना पासवर्ड बदल दें. इसके अलावा आप haveibeenpwned.com और cybernews.com/personal-data-leak-check वेबसाइट पर जाकर जांच कर सकते हैं कि आपका डेटा लीक हो चुका है या सुरक्षित है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story