आ रही है बड़ी खुशखबरी: खाने वाला तेल होगा सस्ता, जाने क्या है सरकार का प्लान

फाइल फोटो
नई दिल्ली: लगातार तेजी से बढ़ रहे खाने के तेल (Edible Oil) के भाव के बाद अब जल्द ही इसमें राहत मिल सकती है. सरकार ने खाने के तेल को सस्ता (Edible Oil Price) करने के लिए खास प्लान बनाया है, जिसके बाद आम जनता को कीमतों में काफी राहत मिल सकती है. सरकार ने कच्चे पाम ऑयल (Crude Palm Oil) पर लगने वाला आयात शुल्क की मानक दर (Basic Custom Duty) को घटाकर 10 फीसदी कर दिया है. अन्य पाम ऑयलों पर यह 37.5 फीसदी होगी. यह निर्णय आज से लागू होकर आगामी 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





