व्यापार

बड़ी आर्थिक मदद: इंडिगो के सह-संस्थापक राकेश गंगवाल ने IIT को दान में दिए 100 करोड़, कौन हैं दानवीर जानिए

jantaserishta.com
5 April 2022 12:14 PM IST
बड़ी आर्थिक मदद: इंडिगो के सह-संस्थापक राकेश गंगवाल ने IIT को दान में दिए 100 करोड़, कौन हैं दानवीर जानिए
x

नई दिल्ली: सस्ती सेवाएं देने वाली विमानन कंपनी इंडिगो के को-फाउंडर राकेश गंगवाल (Indigo Co-Founder Rakesh Gangwal) ने आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) को 100 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया है. उन्होंने आईआईटी कानपुर से ही पढ़ाई की है और अब उनके इस डोनेशन से कैंपस में स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (School of Medical Sciences and Technology) बनाने में मदद मिलेगी. आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर अभय करान्दिकर (IIT Kanpur Director Abhay Karandikar) ने खुद इसकी जानकारी दी.

करान्दिकर ने इस बारे में Tweet भी किया. उन्होंने कहा, 'आईआईटी कानपुर से एक बड़ी खबर है. हमारे एलुमनस (Alumnus) और इंडिगो एयरलाइंस के को-फाउंडर राकेश गंगवाल ने एक एक्स्ट्राऑर्डिनरी गेस्चर में सबसे बड़े पर्सनल डोनेशन में एक दिया है. 100 करोड़ रुपये का यह कंट्रीब्यूशन आईआईटी कानपुर में स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करने पर फोकस्ड है.'
गंगवाल ने आईआईटी कानपुर के कैंपस में स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी बनाने के लिए संस्थान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया. इसके बाद स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी बनाने के लिए उन्होंने 100 करोड़ रुपये दिए. गंगवाल स्कूल के एडवाइजरी बोर्ड में भी शामिल होंगे. स्कूल को दो फेज में बनाया जाएगा. पहले फेज में 500 बेड वाला सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, एकैडमिक ब्लॉक, होस्टल और सर्विस ब्लॉक बनाया जाएगा. इन्हें 3-5 साल में तैयार करने की योजना है.
अगले 7 से 10 साल में दूसरा चरण पूरा किया जाएगा. दूसरे फेज में हॉस्पिटल की क्षमता बढ़ाकर 1000 बेड की व्यवस्था की जाएगी. इसके अलावा क्लीनिकल डिपार्टमेंट, रिसर्च एरियाज आदि को बढ़ाया जाएगा. इस मौके पर मुंबई और पुणे बेस्ड आईआईटी कानपुर के अन्य एलुमनस भी मौजूद रहे. आईआईटी कानपुर से ही पढ़ाई करने वाले हेमंत जालान ने स्कूल के निर्माण के लिए 18 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story