व्यापार

सोना-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट...क्या हैं ताजा रेट?

jantaserishta.com
13 Feb 2026 9:47 AM IST
सोना-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट...क्या हैं ताजा रेट?
x
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी में बड़ी गिरावट एक बार फिर देखने को मिली है. गुरुवार देर रात मल्‍टी कमोडिटी मार्केट (MCX) पर सोना करीब 6500 रुपये टूट गया. चांदी के दाम में भी बड़ी गिरावट आई है और यह 26000 रुपये टूट गई.
उधर, इंटरनेशन मार्केट में भी सोने चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि शुक्रवार को भी भारतीय कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट आ सकती है .
12 फरवरी 2026 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना और चांदी दोनों के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली. खासकर अमेरिका (COMEX/Spot) में सोना लगभग 2.3–2.8% गिरकर लगभग $4,980–$4,940 प्रति औंस के करीब आ गया और चांदी में यह गिरावट और तेज थी. चांदी लगभग 8.8% तक की तेज गिरावट के बाद $75–$76 पर आ गई.
मज़बूत अमेरिकी रोज़गार डेटा और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों का कमजोर होने के बाद सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई. जिसके बाद निवेशकों ने इंटरनेशनल लेवल पर जोरदार बिकवाली की. वहीं इसका असर आज भारतीय बाजार में देखने को मिल सकता है.
कुछ एक्‍सपर्ट्स का अनुमान है कि सोने और चांदी की कीमतें अभी भी ज्‍यादा हैं. ऐसे समय-समय पर गिरावट आ सकती है. हालांकि लॉन्‍गटर्म के लिहाज से सोना-चांदी में तेजी देखी जा सकती है. एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि लॉन्‍गटर्म नजरिए के साथ गिरावट पर खरीदारी निवेशकों के लिए सही रणनीति हो सकती है.
गुरुवार को एमसीएक्‍स पर कारोबार बंद होने तक अप्रैल वायदा के लिए सोना 6455 रुपये या 4.07 फीसदी गिरकर 152300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इसी तरह, मार्च वायदा के लिए चांदी की कीमत 25882 रुपये या 9.84 प्रतिशत टूटकर 237136 रुपये प्रति किलो पर आ गई.

29 जनवरी को एमसीएक्‍स पर चांदी की कीमत 4.20 लाख रुपये थी, जो अब 2.37 लाख रुपये पर आ चुकी है. इसका मतलब है कि चांदी अभी 1.83 लाख रुपये सस्‍ती है. वहीं सोने की बात करें तो इसका रिकॉर्ड हाई लेवल 1.93 लाख रुपये है. ऐसे में सोने की कीमत 41 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story