व्यापार

सरकार का बड़ा फैसला: अब घर बैठे मिलेगा राशन, जाने पूरा सिस्टम

jantaserishta.com
21 Jan 2021 8:45 AM IST
सरकार का बड़ा फैसला: अब घर बैठे मिलेगा राशन, जाने पूरा सिस्टम
x
आज मुख्यमंत्री डोर डिलीवरी व्हीकल्स (Ration Door Delivery Vehicles) को हरी झंडी दिखाएंगे.

अमरावती: केजरीवाल (Kejriwal) सरकार की तर्ज पर आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के सीएम जगन मोहन रेड्डी (Jagan Mohan Reddy) भी एक बड़ी जनहित योजना की शुरुआत कर रहे हैं. आज मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी राशन डोर डिलीवरी व्हीकल्स (Ration Door Delivery Vehicles) को हरी झंडी दिखाएंगे.

घर बैठे मिलेगा राशन
आंध्र प्रदेश सरकार ने चावल (Rice) और अन्य आवश्यक वस्तुओं को घर तक पहुंचाने के लिए 539 करोड़ रुपये के 9,260 मोबाइल वाहन (Mobile Cehicles) खरीदे हैं. सरकार की कोशिश है कि लोगों को राशन के लिए परेशानी न हो और सरकारी वाहन से राशन उनके घर तक पहुंचे. एक वाहन में लगभग 5 लाख 81 हजार रुपये की कीमत का सामान होगा और लाभार्थियों को ये सामान 60 फीसदी सब्सिडी (Subcidy) पर मिलेगा. सब्सिडी का कुल बजट (Budget) 3 लाख ,48 हजार 600 रूपए है जिसका मतलब ये होगा कि 5 लाख 81 हजार रुपये का सामान लाभार्थियों को 2 लाख 32 हजार 400 रुपये में मिल जाएगा. सीएम जगन मोहन रेड्डडी कृष्णा, गुंटूर और पश्चिम गोदावरी जिले में राशन पहुंचाने के लिए डोर डिलीवरी व्हीकल्स की शुरुआत करेंगे.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पिछले साल राशन की होम डिलीवरी का ऐलान किया था और इसे मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना (Mukhya Mantri Ghar Ghar Ration Yojana) का नाम दिया. जन वितरण प्रणाली (Public Distribution System) के तहत जिन लोगों के पास राशन कार्ड है, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story