व्यापार

बड़ी कंपनी एमेजॉन पर गांजा बेचने का लगा आरोप, जानें क्या कहा पुलिस ने?

jantaserishta.com
16 Nov 2021 8:41 AM IST
बड़ी कंपनी एमेजॉन पर गांजा बेचने का लगा आरोप, जानें क्या कहा पुलिस ने?
x

नई दिल्ली: छोटे कारोबारियों के संगठन कंफडरेशन ऑफ इंडियन ट्रेडर्स (CAIT) ने आरोप लगाया है कि ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के ऐप पर गांजा (marijuana) बेचा जा रहा है. CAIT ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) से इसकी जांच कराने की मांग की है.

इस आरोप पर एमेजॉन ने कहा है कि वह खुद इस मामले की जांच कर रही है. एमेजॉन का कहना है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रतिबंध‍ित उत्पाद की लिस्ट‍िंग या बिक्री की इजाजत नहीं देती.
क्या है मामला
असल में मध्य प्रदेश पुलिस ने भ‍िंड में एक ड्रग पैडलर रैकेट का पर्दाफाश किया है. इस रैकेट ने कथ‍ित तौर पर एमेजॉन के प्लेटफॉर्म से स्टीविया के पत्तों के बहाने गांजे की बिक्री की थी. आरोप है कि एमेजॉन के माध्यम से कुछ लोगों ने 390 पैकेट में करीब 1,000 किलो गांजा एक राज्य से दूसरे राज्य में बेचा है. कैट ने एक बयान में बताया कि इस मामले में सूरज पवैया और विजेंद्र सिंह तोमर नाम के दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं.
क्या कहा पुलिस ने
भिंड के एसपी मनोज कुमार सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को इन ड्रग पैडलर्स के पास से एमेजॉन के पैकेट मिले हैं. पुलिस ने इस मामले में एमेजॉन को भी नोटिस भेजा है.
क्या कहा एमेजॉन ने
इस बारे में एमेजॉन के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला कंपनी के संज्ञान में है और कंपनी खुद इसकी जांच कर रही है. प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने अनुपालन के लिए उच्च मानक तय किए हैं और amazon.in पर बिकने वाले उत्पादों के लिए सभी मान्य कानूनों का पालन करना होता है. हम ऐसे किसी भी उत्पाद की लिस्ट‍िंग या बिक्री की इजाजत नहीं देते जो भारत में कानून के तहत प्रतिबंध‍ित हों.
गौरतलब है कि एमेजॉन एक ऐसामार्केट प्लेस है जो भारत में amazon.inके माध्यम से थर्ड पार्टी के विक्रेताओं के उत्पादों का प्रदर्शन करता है और इसके प्लेटफॉर्म से इन उत्पादों की खरीद-फरोख्त होती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story