व्यापार

Ola को तगड़ा झटका, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर ने दिया इस्तीफा

jantaserishta.com
12 May 2022 1:54 PM IST
Ola को तगड़ा झटका, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर ने दिया इस्तीफा
x

नई दिल्ली: ओला स्कूटर में तकनीकी खराबी की लगातार आ रही शिकायतों के बीच कंपनी के एक बड़े अधिकारी के जॉब छोड़ने की खबर है. उन्हें Ola Electric के सीईओ Bhavish Aggarwal का काफी करीबी माना जाता है और Ola Scooter की लॉन्चिंग से लेकर डिलीवरी तक ये अधिकारी मीडिया में कंपनी का जाना-पहचाना चेहरा रहे हैं.

मिंट की खबर के मुताबिक, कंपनी के चीफ मार्केटिग ऑफिसर वरुण दुबे (Varun Dubey) ने निजी कारणों के चलते Ola Electric का साथ छोड़ दिया है. उन्होंने साल 2019 में कंपनी ज्वॉइन की थी. हालांकि वरुण दुबे के ट्विटर और लिंक्डइन प्रोफाइल पर अभी तक इसे लेकर कोई अपडेट नहीं दिखा रहा है.
अगर आप ट्विटर पर Ola Electric को टैग किए हुए पोस्ट को देखें तो हजारों लोगों ने Ola Scooter में आ रही तकनीकी खराबी की शिकायतें दर्ज कराई हैं. बुधवार को भी पल्लव माहेश्वरी नाम के एक यूजर ने लिंक्डइन पर ओला स्कूटर के रिवर्स मोड में Bug की शिकायत के लिए लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा. रिवर्स मोड की खामी की वजह से उनके 65 साल के पिता ओला स्कूटर से चोटिल हो गए और उनके सिर में 10 टांके आए हैं, साथ ही बांये हाथ में दो प्लेट लगी हैं.
इतना ही नहीं 26 मार्च को पुणे में एक ओला स्कूटर में आग लगने की घटना सामने आई थी. इसके बाद कंपनी ने 1,441 इलेक्ट्रिक व्हीकल को रिकॉल भी किया है. लेकिन इन सब वजहों से कंपनी की इमेज को काफी धक्का लगा है और उसे लगातार सोशल मीडिया पर निगेटिव पब्लिसिटी का सामना करना पड़ रहा है.
ऐसे में कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर का साथ छोड़कर जाना कई अहम सवाल खड़े करता है. हालांकि कंपनी की ओर से इस पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story