व्यापार

ग्राहकों को बड़ा झटका: देश के तीन बैंकों ने अपनी ब्याज दरें बढ़ा दी, जानें पूरी डिटेल्स

jantaserishta.com
7 Jun 2022 12:14 PM IST
ग्राहकों को बड़ा झटका: देश के तीन बैंकों ने अपनी ब्याज दरें बढ़ा दी, जानें पूरी डिटेल्स
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ऐलान से पहले ही देश के तीन बैंकों ने अपनी ब्याज दरें बढ़ा दी हैं. केनरा बैंक (Canara Bank), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और करुर वैश्य बैंक (Karur vysya Bank) ने अपनी ब्याज दरों (Interest Rate Hike) में इजाफा किया है.

इसकी वजह से EMI में बढ़ोतरी होगी. केनरा बैंक ने बताया कि नई ब्याज दरें (Canara Bank New Interest Rate) सात जून से प्रभावी हैं. केनरा बैंक ने मार्जिन कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स (MCLR) में 0.05 फीसदी का इजाफा किया है. वहीं,करुर वैश्य बैंक ने बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट्स (BPLR) को 0.40 फीसदी बढ़ाया है. HDFC ने भी अपने MCLR में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी की है.
केनरा बैंक ने एक साल के कर्ज के लिए MCLR को 0.05 प्रतिशत बढ़ाकर 7.40 प्रतिशत कर दिया है. वहीं, 6 महीने के लिए इस रेट को 7.30 फीसदी से बढ़ाकर 7.35 फीसदी कर दिया गया है. निजी क्षेत्र के करुर वैश्य बैंक ने BPLR को 0.40 फीसदी बढ़ाकर 13.75 फीसदी और बेसिस प्वाइंट को भी 0.40 फीसदी बढ़ाकर 8.75 फीसदी कर दिया है.
एचडीएफसी बैंक ने अपने MCLR को 7.15 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.50 प्रतिशत कर दिया गया. एक महीने के कर्ज के लिए ब्याज दर को 7.20 प्रतिशत से बढ़कर 7.55 प्रतिशत हो गई. इस बढ़ोतरी के बाद तीन और छह महीने के कर्ज के लिए MCLR बढ़कर क्रमश: 7.60 प्रतिशत, 7.70 प्रतिशत हो गया. वहीं, एक साल के लिए लोन 7.85 फीसदी के रेट से मिलेगा. दो साल और तीन साल के कर्ज के लिए ब्याज दर 7.95 फीसदी और 8.05 फीसदी तक पहुंच गई है.
ब्याज दरों में बढ़ोतरी आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक के समाप्त होने से पहले ही हो गई है. इस बैठक पर सभी कि निगाहें टिकी हुई हैं. संभवानाएं जताई जा रही हैं कि इस आरबीआई की इस बैठक में रेपो रेट (Repo Rate) में 35 से 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी का फैसला किया जा सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story