व्यापार

6 अप्रैल को बड़ा ऐलान? TATA ने जारी किया बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक कार का टीजर, देखें सभी डिटेल

jantaserishta.com
3 April 2022 5:20 PM IST
6 अप्रैल को बड़ा ऐलान? TATA ने जारी किया बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक कार का टीजर, देखें सभी डिटेल
x

Tata Motors New Concept EV SUV: टाटा मोटर्स (Tata Motors) पिछले कुछ समय से लगातार धांसू प्रोडक्ट्स उतार रही है. कंपनी इंडियन मार्केट के हिसाब से नए प्रोडक्ट ला रही है. इसके साथ-ही-साथ पुराने प्रोडक्ट्स को अपग्रेड कर रही है. अब कंपनी ने नए कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल का एक नया टीजर वीडियो रिलीज किया है. इससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी कुछ धमाकेदार करने जा रही है. कंपनी छह अप्रैल को इस सस्पेंस पर से पर्दा उठाएगी.

वाहन बनाने वाली घरेलू कंपनी ने नया टीजर जारी किया है. इस टीजर में नए ईवी कॉन्सेप्ट के बारे में कहा गया है. हालांकि, इसमें कुछ भी क्लियर तौर पर नहीं बताया गया है. हालांकि, इतना जरूर बताया गया है कि कंपनी नई कॉन्सेप्ट Electric SUV लाने जा रही है. अब इससे ये तो क्लियर हो गया है कि कंपनी इस वक्त Altroz EV लॉन्च करने नहीं जा रही है.
हालांकि, Punch EV, Nexon EV के एक्सटेंडेड रेंज वर्जन और यहां तक कि Sierra EV की लॉन्चिंग की संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता है. हालांकि, टीजर कुछ बिल्कुल अलग व्हीकल की ओर इशारा कर रही है.
यह नया डेवलपमेंट ऐसे समय में सामने आया है जब Tata Motors ने सेल के मामले में नए रिकॉर्ड कायम किए हैं. इसके अलावा कंपनी ने पिछले साल 19,106 इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचे. यह भारत में किसी भी कार मेकर के मुकाबले ज्यादा है.
कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी के टीजर वीडियो में शॉर्प लाइन और फ्रॉन्ट फॉग लाइट का स्ट्रक्चर, सी पीलर के पीछे का हिस्सा दिख रहा है. यह किसी भी वर्तमान वैरिएंट के इलेक्ट्रिक वर्जन के बजाय फ्यूचर की कार नजर आ रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story