शेयर बाजार में उछाल के साथ शुरुआत, ग्लोबल संकेतों से बाजार में सुधार

नई दिल्ली: गुरुवार को भारी गिरावट के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में बाजार (Share market updates) जबरदस्त तेजी के साथ खुला. सेंसेक्स 792 अंकों के उछाल (Sensex today) के साथ 55321 के स्तर पर और निफ्टी 268 अंकों के उछाल के साथ 16515 के स्तर पर खुला. इस गिरावट को निवेशकों (Share market investors) ने मौके के रूप में देखा और बड़े पैमाने पर खरीदारी की जा रही है जिसके कारण बाजार में तेजी है. कारोबार के महज 5 मिनट के भीतर सेंसेक्स में 1000 अंकों से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया है. सुबह के 9.20 बजे सेंसेक्स 1066 अंकों के उछाल के साथ 55596 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. इस समय निफ्टी 316 अंकों की तेजी के साथ 16564 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





