व्यापार

तैयार रहिए! खुद का करेंगे कारोबार, खुद बनेंगे मालिक, वो भी जीरो लागत में, सोनू सूद की नई स्कीम

jantaserishta.com
13 Feb 2021 1:09 PM IST
तैयार रहिए! खुद का करेंगे कारोबार, खुद बनेंगे मालिक, वो भी जीरो लागत में, सोनू सूद की नई स्कीम
x

एक्टर सोन सूद ने कोरोना काल में लोगों की मदद करने का सिलसिला शुरू किया था. प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने से लेकर विदेश में फंसे छात्रों की वतन वापसी तक, एक्टर ने कई बेहतरीन काम किए. लेकिन समय के साथ और जरूरत के हिसाब से सोनू ने अपनी मदद का दायरा अब काफी ज्यादा बढ़ा दिया है. अब सोनू सिर्फ लोगों को एक जगह से दूसरी जगह भेजने का काम नहीं कर रहे हैं, बल्कि किसी का मुफ्त इलाज करा रहे हैं तो किसी को नौकरी दे रहे हैं.

बेरोजगारों को सशक्त बनाएंगे सोनू सूद
अब सोनू सूद बेरोजगार बैठे नौजवानों के लिए एक नई स्कीम लाने वाले हैं. इस स्कीम के मुताबिक अगर जेब में पैसा नहीं है, फिर भी आप खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. आप फिर भी मालिक बन काम कर सकते हैं. इस बारे में खुद सोनू ने सोशल मीडिया पर बताया है. एक्टर ने इस नई स्कीम का एक पोस्टर शेयर करते हुए कहा है- तैयार हो जाइए. उस पोस्टर में स्पष्ट लिखा है कि अगर आपके पास जीरो इन्वेस्टमेंट है, फिर भी आप मालिक बन सकते हैं. सोनू इस नई मुहिम के जरिए गांव में बैठे हर नौजवान को सशक्त बनाना चाह रहे हैं.
सोनू की नई स्कीम पर लोगों का रिएक्शन
जब से सोनू ने ये जानकारी लोगों के बीच शेयर की है, तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. हर कोई सोनू के इस नेक काम की तारीफ करता नहीं थक रहा है. एक यूजर ने लिखा है- अगर लोगों का अच्छाई पर भरोसा है तो उसकी वजह आप हैं सर. दूसर यूजर लिखते हैं- इन मुश्किल परिस्थितियों में आप एक रोल मॉडल के रूप में उभरे हैं. भगवान आपको हमेशा खुश रखे. ट्वीट कई देखने को मिल रहे हैं लेकिन भाव सभी का एक समान. हर कोई सोनू के काम से काफी खुश नजर आ रहा है.
सोनू ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद
वैसे मालूम हो कि ये पहली बार नहीं है जब सोनू किसी बेरोजगार की मदद करने का फैसला ले रहे हों. जब बिहार और असम में बाढ़ का प्रकोप देखने को मिला था, उस समय भी सोनू ने एक मुहिम के तहत कई जरूरतमंद को नौकरी दिलवाने का काम किया था. उस सयम भी एक्टर ने एक सक्रिय भूमिका निभा इंप्रेस कर दिया था.Live TV
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story