बरतें सावधानी: वॉलेट फ्रॉड को लेकर RBI का आया नया अलर्ट!

नई दिल्ली: अगर आप कार पूलिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं. भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve bank of India) ने कार पूलिंग ऐप 'एसराइड' (sRide) के खिलाफ लोगों को आगाह किया है. आरबीआई (RBI) ने कहा है कि गुरुग्राम में पंजीकृत 'एसराइड टेक प्राइवेट लिमिटेड' (sRide Tech Private Limited) अपनी कार पूलिंग ऐप एसराइड के जरिये प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (Wallet) के रूप में काम कर रही है, जबकि उसके पास इसके लिए आवश्यक मंजूरी नहीं है. केंद्रीय बैंक ने आम जनता को अनधिकृत इकाइयों के प्रीपेड वॉलेट से सतर्क किया है. रिजर्व बैंक ने कहा कि एसराइड टेक प्राइवेट लिमिटेड अपनी कार पूलिंग ऐप एसराइड के जरिये प्रीपेड वॉलेट का परिचालन कर रही है. उसके पास इसके लिए पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम एक्ट, 2007 के तहत रिजर्व बैंक से आवश्यक मंजूरी नहीं है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





