व्यापार

आज से 5 दिनों तक इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, जानिए पूरी लिस्ट

Teja
1 April 2022 9:25 AM GMT
आज से 5 दिनों तक इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, जानिए पूरी लिस्ट
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | नए वित्तीय वर्ष 2022-23 की शुरुआत हो गई है। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत बैंकों में छुट्टी से हुई है। नए फाइनेंशियल ईयर के पहले महीने में लगातार 5 दिन बैंक बंद रहेंगे। 1 अप्रैल से लेकर 5 अप्रैल तक देश के अलग-अलग शहरों में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

इतना ही नहीं अप्रैल 2022 में बैंकों में 15 दिन छुट्टी रहने वाली है। इन छुट्टियों में दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। अप्रैल महीने में चैत्र नवरात्रि, महावीर जयंती, बैसाखी, बिहू, गुड फ्राइडे जैसे कई अवसर हैं, जिस वजह से बैंकों में छुट्टियां रहेंगी।
भारतीय रिजर्व बैंक ने जारी की लिस्ट
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, बैंकिंग अवकाश पूरे देश में एक साथ नहीं होता है। कई छुट्टियां विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में खास अवसरों की अधिसूचना पर भी निर्भर करती है। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होती हैं, आइए जानते हैं अप्रैल में कितनी छुट्टियां हैं और कहां-कहां पर लागू हो होंगी।
अप्रैल 2022 में बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट
1 April 2022- बैंक खातों की सालाना क्लोजिंग- लगभग सभी राज्यों में बैंक बंद
2 April 2022- गुड़ी पाड़वा/उगाडी फेस्टिवल/नवरात्रि का पहला दिन/तेलुगू नववर्ष/सजिबू नोंगमपांबा (चैरोबा)- बेलापुर, बेंगलूरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर में बैंक बंद
3 April 2022- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
4 April 2022- सरिहुल- रांची में बैंक बंद
5 April 2022- बाबू जगजीवन राम का जन्मदिन- हैदराबाद में बैंक बंद
9 April 2022- शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
10 April 2022- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
14 April 2022- डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैशाखी/तमिल नववर्ष/चैरोबा, बिजू फेस्टिवल/बोहार बिहू- शिलांग और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
15 April 2022- गुड फ्राइडे/बंगाली नववर्ष/हिमाचल दिवस/विशू/बोहाग बिहू- जयपुर, जम्मू और श्रीनगर को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
16 April 2022- बोहाग बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद
17 April 2022- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)21 अप्रैल – गड़िया पूजा- अगरतला में बैंक बंद
23 April 2022- शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
24April 2022- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
29 April 2022- शब-ई-कद्र/जुमात-उल-विदा- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।








Next Story