
x
चेन्नई (आईएएनएस)| यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने मुंबई में हुई सुलह बैठक में बनी सहमति के बाद 30-31 जनवरी को होने वाली दो दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी है। बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के अखिल भारतीय महासचिव सी. एच. वेंकटचलम ने यह जानकारी दी। वेंकटचलम के अनुसार भारतीय बैंक संघ (आईबीए) 31 जनवरी को यूनियनों के साथ बैठक करने पर सहमत हो गया है।
शुक्रवार को हुई सुलह बैठक में निर्णय लिया गया कि तीन सामान्य मुद्दों पांच दिवसीय बैंकिंग, पेंशन का अपडेशन और पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर 31 जनवरी को चर्चा की जाएगी।
अन्य मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों और श्रमिक संघों के साथ अलग से चर्चा की जाएगी।
गौरतलब है कि कई बैंक यूनियनों समूह यूएफबीयू ने पहले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का फैसला किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





