व्यापार

बैंक ऑफ बड़ौदा ने Fixed Deposit पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए फायदे

Bhumika Sahu
28 Feb 2022 6:29 AM GMT
बैंक ऑफ बड़ौदा ने Fixed Deposit पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए फायदे
x
बैंक ऑफ बड़ौदा ने Fixed Deposit पर ब्याज दर बढ़ा दी है। ग्राहकों को अब पहले से ज्यादा ब्याज मिलेगा। यह बढ़ोतरी 25 फरवरी 2022 से लागू है। 5 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक 5.25 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने विभिन्न Fixed Deposit टेन्योर के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। यह 25 फरवरी शुक्रवार 2022 से लागू है। 1 साल में मैच्योर होने वाली FD को 4.90 प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। इस बीच, BoB Fixed Deposit पर 1 वर्ष से 2 वर्ष में मैच्योर होने पर जमाकर्ताओं को 5.10 प्रतिशत ब्याज दर देगी।

आम जनता के लिए BoB की FD पर नई ब्याज दरें
7 दिन से 14 दिन - 2.8 प्रतिशत
15 दिन से 45 दिन - 2.8 प्रतिशत
46 दिन से 90 दिन - 3.7 प्रतिशत
91 दिन से 180 दिन - 3.7 प्रतिशत
181 दिन से 270 दिन - 4.3 प्रतिशत
271 दिन और उससे अधिक और 1 वर्ष से कम - 4.4 प्रतिशत
1 वर्ष - 5 प्रतिशत
1 वर्ष से ऊपर 400 दिन - 5.1 प्रतिशत
400 दिन से अधिक और 2 वर्ष तक - 5.1 प्रतिशत
2 वर्ष से अधिक और 3 वर्ष तक - 5.1 प्रतिशत
3 वर्ष से अधिक और 5 वर्ष तक - 5.25 प्रतिशत
5 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक - 5.25 प्रतिशत
वरिष्ठ नागरिकों के लिए BoB FD पर नई ब्याज दरें
7 दिन से 14 दिन - 3.3 प्रतिशत
15 दिन से 45 दिन - 3.3 प्रतिशत
46 दिन से 90 दिन - 4.2 प्रतिशत
91 दिन से 180 दिन - 4.2 प्रतिशत
181 दिन से 270 दिन - 4.8 प्रतिशत
271 दिन और उससे अधिक और 1 वर्ष से कम - 4.9 प्रतिशत
1 वर्ष - 5.5 प्रतिशत
1 वर्ष से ऊपर 400 दिन - 5.6 प्रतिशत
400 दिन से अधिक और 2 वर्ष तक - 5.6 प्रतिशत
2 वर्ष से अधिक और 3 वर्ष तक - 5.6 प्रतिशत
3 वर्ष से अधिक और 5 वर्ष तक - 5.75 प्रतिशत
5 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक - 6.25 प्रतिशत


Next Story