व्यापार

इस महीने 15 दिन रहने वाली है बैंक की छुट्टियां

1 Nov 2023 1:40 PM GMT
इस महीने 15 दिन रहने वाली है बैंक की छुट्टियां
x

बैंको की छुट्टियां : त्योहार का सीजन चल रहा है। नवंबर का महीना शुरू हो चूका है। इस महीने दिवाली से लेकर छठ पूजा जैसे बड़े त्यौहार है। इस कारण इस महीने कई छुट्टियां है। इस त्योहारी सीजन में बैंक भी बंद रहने वाला है. हाँ इस नवंबर में 15 दिनों तक बैंकों में छुट्टी रहेगी। जानिये किस किस बैंक की छुट्टी रहने वाली है।

छुट्टियों के बाद भी बैंकों में जरूरी काम निपटाए जा सकेंगे

गौरतलब है कि बैंकों में लंबी छुट्टियों के चलते कई बार ग्राहकों के जरूरी काम अटक जाते हैं. ऐसे में ग्राहकों की सुविधा के लिए बैंकों की इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। ऐसे में पैसों का लेन-देन आसानी से पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा आप UPI के जरिए भी अपने काम पूरे कर सकते हैं. अपनी नकदी की जरूरतों को पूरा करने के लिए आप एटीएम से नकदी निकाल सकते हैं।

नवंबर में 15 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी

नवंबर माह में त्योहारों की भरमार है। इस महीने धनतेरस, दिवाली, छठ और गुरु नानक जयंती जैसे कई त्योहार मनाए जाएंगे। ऐसे में देश के अलग-अलग राज्यों में 15 दिनों तक बैंकों में छुट्टी रहेगी. ध्यान देने वाली बात यह है कि आरबीआई हर महीने राज्य के हिसाब से बैंक छुट्टियों की सूची जारी करता है। अगर आप किसी भी तरह की असुविधा से बचना चाहते हैं तो पूरी लिस्ट यहां देखें।

1 नवंबर 2023- कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ के कारण बेंगलुरु, इंफाल और शिमला में बैंकों में छुट्टी रहेगी.
5 नवंबर 2023- रविवार की छुट्टी के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
10 नवंबर 2023- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण शिलांग में बैंकों में छुट्टी रहेगी.
11 नवंबर 2023- दूसरे शनिवार की वजह से पूरे देश में बैंकों की छुट्टी है.
12 नवंबर 2023- रविवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
13 नवंबर, 2023- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद हैं।
14 नवंबर, 2023- दिवाली (बाली प्रतिपदा) / विक्रम संवत नव वर्ष / लक्ष्मी पूजा के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर में बैंक अवकाश।
15 नवंबर, 2023- भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/निंगल चक्कुबा/भ्रातृ द्वितीया के कारण गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद हैं।
19 नवंबर, 2023- रविवार के कारण बैंकों की छुट्टी.
20 नवंबर 2023- छठ के कारण पटना और रांची में बैंकों में छुट्टी है.
23 नवंबर, 2023- सेंग कुट स्नेम/इगास बग्वाल के कारण देहरादून और शिलांग में बैंक अवकाश।
25 नवंबर 2023- चौथे शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद हैं.
26 नवंबर 2023- रविवार की छुट्टी
27 नवंबर 2023- गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा के कारण अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, पणजी, पटना, तिरुवनंतपुरम और शिलांग को छोड़कर पूरे देश में बैंकों में छुट्टी है.
30 नवंबर, 2023- कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरु में बैंक अवकाश।
Share

Next Story