व्यापार

मई में 11 दिन बंद रहेंगी बैंक की ब्रांच, यहां चेक करें बैंक हॉलिडे लिस्ट

jantaserishta.com
1 May 2022 11:03 AM IST
मई में 11 दिन बंद रहेंगी बैंक की ब्रांच, यहां चेक करें बैंक हॉलिडे लिस्ट
x

नई दिल्ली: आज से मई महीने की शुरुआत हो गई है. इस महीने की खास बात है कि इसकी शुरुआत ही छुट्टी के साथ हुई है. मई महीने की पहली तारीख रविवार है, इस कारण बैंक समेत कई दफ्तरों के लिए महीना छुट्टियों से शुरू हआ है. बैंकों की बात करें तो देश के अलग-अलग हिस्सों में इस महीने कुल 11 दिन बैंकों का कामकाज बंद रहने वाला है. इनमें रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं.

रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार, इस महीने वीकेंड के अलावा चार दिन बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं. रिजर्व बैंक छुट्टियों को तीन ब्रैकेट में रखता है. ये तीन ब्रैकेट हैं-Holiday under Negotiable Instruments Act, Holiday under Negotiable Instruments Act and Real-Time Gross Settlement Holiday, and Banks' Closing of Accounts. आइए देखें इस महीने बैंकों का कामकाज कब-कब बंद रहने वाला है...
List of Bank Holidays For May 2022:
01 मई: रविवार का अवकाश
02 मई: सोमवार (ईद-उल-फितर की छुट्टी सिर्फ तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में)
03 मई: मंगलवार (ईद-उल-फितर, भागवान श्री परशुराम जयंती, बासव जयंती, अक्षय तृतीया
08 मई: रविवार का अवकाश
09 मई: (सोमवार) रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती
14 मई: दूसरा शनिवार
15 मई: रविवार का अवकाश
19 मई: गुरुवार (बुद्ध पूर्णिमा)
22 मई: रविवार का अवकाश
28 मई: चौथा शनिवार
29 मई: रविवार का अवकाश
02 मई यानी सोमवार को तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में ईद के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 03 मई तिरुवनंतपुरम और कोच्चि को छोड़ पूरे देश में बैंकों का कामकाज बंद रहेगा. 09 मई को रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती के उपलक्ष्य में कोलकाता सर्किल में बैंक बंद रहेंगे. 19 मई को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर अगरतला, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story