व्यापार

बजट के बाद बाजार में तेजी जारी, जानिए किसमे कितना मुनाफा

Kajal Dubey
6 Feb 2021 12:50 PM GMT
बजट के बाद बाजार में तेजी जारी, जानिए किसमे कितना मुनाफा
x
पिछले सप्ताह के आखिर में निवेशक बिरादरी का दिल बैठा हुआ था और वे सेंसेक्स को 3800 अंक टूटने के बाद 46250 पर और निफ्टी को 13717 के आसपास देखकर पूरी तरह से भ्रमित थे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| पिछले सप्ताह के आखिर में निवेशक बिरादरी का दिल बैठा हुआ था और वे सेंसेक्स को 3800 अंक टूटने के बाद 46250 पर और निफ्टी को 13717 के आसपास देखकर पूरी तरह से भ्रमित थे।सभी चार्ट व तकनीकी संकेतक नकारात्मक थे और कोई भी खरीदने के मूड में नहीं था। अफवाहों की मशीनें सक्रिय थीं और ऐसा कहा जा रहा था कि निफ्टी 13000-12500 की ओर बढ़ रहा है।

वहीं, पिछले हफ्ते प्रकाशित हमारा लेख आपको सही निर्णय की ओर ले जाने के लिए बहुत स्पष्ट था। हम 13300 के निचले स्तर को लेते हुए 14800 के स्तर के लिए अधिक तैयार थे। 13300 कभी नहीं आया और निफ्टी के 14800 के पार जाते ही एक बार फिर हमारा अनुमान सही साबित हुआ। ऐसा इसलिए है, क्योंकि हम वैज्ञानिक आधार पर काम करते हैं, डेरिवेटिव डेटा का अध्ययन करते हैं और एफपीआई प्रवाह को करीब से देखते हैं।
हमने प्रमुखता के साथ यह बताया था कि वह गिरावट बनाई हुई थी। अब आप जानना चाहेंगे कि ऐसा क्यों था। जब हम इसकी व्याख्या करेंगें, तो आप थोड़ी देर में इसे समझ जाएंगे। हमने स्पष्ट रूप से कहा था कि जो गिरावट 13800-13900 की कॉल राइटिंग के बिना होती है और 13600 तक गई है, वह वास्तविक और सही तस्वीर नहीं है। यह जानबूझकर किया गया था। यही कारण है कि केवल दो सत्रों में 3800 अंक की रिकवरी हो गई और इस तरह पूर्ण वी आकार की रिकवरी हुई। लब्बोलुआब यह है कि निफ्टी जनवरी के पिछले उच्च स्तर स्तर 14800 से सिर्फ 200 अंक ऊपर है। इस तरह निवेशक बिरादरी के बीच डर का माहौल पैदा करना ही इस गिरावट का उद्देश्य था।
बाजार में तेजी 2 महीने से अधिक समय से जारी थी, इसलिए कुछ अच्छी गिरावट की आवश्यकता थी। पहले गिरावट 1 से 2 फीसद की सीमा में थी, इसलिए एक बड़ी गिरावट की आवश्यकता थी। हमने 20 जनवरी के बाद ट्रेड करने से बचने के लिए बहुत स्पष्ट रूप से कहा था, क्योंकि हम 10 फीसद की गिरावट को महसूस कर रहे थे, जो बजट जैसी घटना पर आ सकती थी। गिरावट तो आई, लेकिन यह बजट से पहले आई और 8.4% तक की आई। ठीक पिछली रिपोर्ट में हमने कहा था कि गिरावट अब हो चुकी है। हमने नीचे की तरफ 13300 और ऊपर की तरफ 14800 की रेंज दी थी।


Next Story