व्यापार

बजाज ऑटो की पहली तिमाही में कर पश्चात मुनाफे में 13.84% की वृद्धि

Saba Naaz
6 Aug 2025 7:25 PM IST
बजाज ऑटो की पहली तिमाही में कर पश्चात मुनाफे में 13.84% की वृद्धि
x
Business व्यापार : बजाज ऑटो लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि 30 जून, 2025 को समाप्त पहली तिमाही में उसका समेकित कर-पश्चात लाभ 13.84 प्रतिशत बढ़कर 2,210.44 करोड़ रुपये हो गया। यह वृद्धि मजबूत निर्यात और प्रीमियम मोटरसाइकिलों, वाणिज्यिक वाहनों तथा चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में वृद्धि के कारण हुई।
बजाज ऑटो ने एक नियामकीय फाइलिंग में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,941.79 करोड़ रुपये का समेकित कर-पश्चात लाभ अर्जित किया था। कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन से कुल समेकित राजस्व 13,133.35 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 11,932.07 करोड़ रुपये था। बजाज ऑटो ने कहा कि तिमाही के दौरान कुल व्यय पहली तिमाही में 10,681.68 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 9,703.61 करोड़ रुपये था।
Next Story