युद्ध का बुरा असर: चिप का संकट गहराया, ठप हो जाएगी मोबाइल और कार की सप्लाई?

Russia Ukraine Conflict: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के चलते चिप का संकट और गहरा सकता है। बीते करीब डेढ़ सालों से दुनिया चिप की कमी से जूझ रही है। अब यह संकट और गहराने से हालात भयावह हो सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में पैलेडियम की सप्लाई में 44 फीसदी की हिस्सेदारी रूस की है। इसके अलावा नियोन की सप्लाई में 70 फीसदी के करीब हिस्सेदारी यूक्रेन की है। किसी भी चिप को तैयार करने के लिए ये दोनों ही जरूरी रॉ मैटीरियल हैं और यूक्रेन एवं रूस के बीच छिड़ी जंग ने इनकी सप्लाई को बाधित करना शुरू कर दिया है। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में चिप यानी सेमीकंडक्टर्स में कमी का असर पूरी दुनिया पर दिख सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





