व्यापार

बाबा रामदेव ने लगाया बड़ा आरोप

jantaserishta.com
16 Sept 2022 12:42 PM IST
बाबा रामदेव ने लगाया बड़ा आरोप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने हाल ही में 5 कंपनियों के IPO पेश करने की योजना के बारे में बताया था. आज वो इसको लेकर बड़ा ऐलान करने वाले हैं. योग गुरु बाबा रामदेव प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अगले 5 वर्षों में पतंजलि समूह की 5 कंपनियों के लिए प्रमुख प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) योजनाओं की घोषणा करेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में पतंजलि का नेटवर्थ पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक होगा.
बाबा रामदेव ने FSSAI पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पूरी दुनिया में पतंजलि के घी की बिक्री होती है और इसकी क्वालिटी पर कोई सवाल नहीं उठता है. लेकिन भारत में ये टेस्ट में फेल हो जाता है. स्वामी रामदेव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पतंजलि के खिलाफ षडयंत्र चलाया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story