व्यापार

JOB गई! ट्रूकार ने की 24 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी

jantaserishta.com
15 Jun 2023 4:39 PM IST
JOB गई! ट्रूकार ने की 24 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी
x
सैन फ्रांसिस्को: अमेरिकी ऑटोमोटिव डिजिटल मार्किटप्लेस ट्रूकार ने लगभग 24 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइकल डारो ने भी अपने दोनों कार्यकारी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इनकी जगह अब जांटून रिगर्समैन को नियुक्त किया जाएगा। रिगर्समैन ने पहले ट्रूकार के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के रूप में कार्य किया है।
बोर्ड के अध्यक्ष बारबरा कार्बोन ने एक बयान में कहा है कि और बेहतर ढंग से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने व्यापक समीक्षा के बाद कर्मचारियों की छंटनी का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कंपनी का मकसद शेयरधारकों को मजबूती प्रदान करना है। इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि पुनर्गठन के परिणामस्वरूप मुख्य रूप से 2023 की दूसरी और तीसरी तिमाही में लगभग 7 मिलियन डॉलर का गैर-आवर्ती नकद भुगतान होने की उम्मीद है, जिससे 20 मिलियन डॉलर से अधिक के स्टॉक-आधारित मुआवजे के अन्य खर्चो में वार्षिक कमी देखने को मिलेगी।
31 मई तक, ट्रूकार के पास लगभग 146.5 मिलियन डॉलर था। हालांकि, कंपनी को आशंका है कि निकट अवधि में यह कुल नकद 125 मिलियन डॉलर से कम हो सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story