व्यापार
दमदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुई Audi A4 2021, सिर्फ इतनी कीमत देकर कर सकते हैं बुकिंग
Shubhra Nandy
5 Jan 2021 3:13 PM IST

x
ऑडी ने ऑफिशियल तौर पर भारत में A4 2021 को लॉन्च कर दिया है. इस अपडेटेड A4 में कई सारे बदलाव किए गए हैं जिससे ये गाड़ी अपने सेगमेंट में कई दूसरी गाड़ियों को कड़ी टक्कर दे सकती है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| ऑडी ने ऑफिशियल तौर पर भारत में A4 2021 को लॉन्च कर दिया है. इस अपडेटेड A4 में कई सारे बदलाव किए गए हैं जिससे ये गाड़ी अपने सेगमेंट में कई दूसरी गाड़ियों को कड़ी टक्कर दे सकती है. ऑडी A4 की गिनती भारत में बेस्ट सेलिंग लग्जरी सिडान में होती है. बेहतरीन लुक के साथ ये गाड़ी आपको अच्छा ड्राइविंग अनुभव भी देती है. गाड़ी की कीमत की अगर बात करें तो ऑडी A4 की कीमत 42.34 लाख रुपए है.
ऑडी A4 में 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 190 bhp पावर और 320nm टोर्क के साथ आता है. इसका मतलब ये हुआ कि 1.4 लीटर पेट्रोल इंजन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है तो वहीं कंपनी ने डीजल इंजन को पहले ही बाहर रखा है.
गाड़ी के फीचर्स
स्टाइलिंग की अगर बात करें तो गाड़ी में आपको नई फ्रंट ग्रिल मिलती है तो वहीं इसमें शानदार एलईडी हेडलाइट का भी कॉम्बिनेशन दिया गया है. बोनट को स्मार्ट तरीके से बनाया गया है जो कार को एक स्पोर्टी टच देता है. ये सिडान 17 इंच के एलॉय व्हील्स और रियर क्लीन प्रोफाइल और एलईडी टेललाइट्स के साथ आती है.
आज से ही कर सकते हैं बुक
गाड़ी के कुछ और फीचर्स की अगर बात करें तो इसमें आपको सेवन स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. नई सिडान को स्कोडा ऑटो Volkswagen इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में पिछले महीने ही प्रोडक्शन के लिए डाला गया था. ये प्लांट औरंगाबाद और महाराष्ट्र में है. ऑडी की इस गाड़ी की बुकिंग की भी शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में आपको शुरू में 2 लाख रुपए का टोकन मनी देना होगा.
गाड़ी के कैबिन की अगर बात करें तो नई ऑडी A4 में 10.1 इंच का मेन टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है. वहीं इसमें ऑडी वर्चुअल कॉकपिट सेटअप भी दिया गया है. सबकुछ प्रीमियम क्वालिटी और बेहद ज्यादा स्पेस के साथ बना है. बता दें कि ऑडी अपनी नई इलेक्ट्रिक कार eTron को भी लॉन्च करने वाली है.
Next Story





