व्यापार

सावधान! एंड्रॉयड फोन में इस नंबर से रिसेट हो जाएगा फोन, भूलकर भी ना करें गलती

jantaserishta.com
22 Sept 2021 12:59 PM IST
सावधान! एंड्रॉयड फोन में इस नंबर से रिसेट हो जाएगा फोन, भूलकर भी ना करें गलती
x

एंड्रॉयड फोन काफी लोग चलाते हैं. एंड्रॉयड के कई फीचर्स के कारण कई लोग एंड्रॉयड को आईओएस से बेहतर मानते हैं. एंड्रॉयड फोन में कई सीक्रेट कोड्स भी होते हैं. इसका यूज करके आप अपने फोन की कई जानकारी ले सकते हैं. यहां पर आपको ऐसे ही कुछ कोड्स के बारे में बता रहे हैं.

सबसे पहले काफी जेनरल कोड से शुरूआत करते हैं. आपको बता दें कि अगर आपको अपने फोन का IMEI नंबर जानना है तो आपको अपने फोन के डायलपैड से *#06# दबाना होगा. इसे दबाने के बाद आपको आपके फोन का IMEI नंबर आपकी स्क्रीन पर बता दिया जाएगा.
अगर आप अपने डिवाइस की Specific Absorption Rate (SAR) वैल्यू चेक करना चाहते हैं तो आप को अपने फोन के डायलपैड से *#07# टाइप करना होगा. ये टाइप करते ही आपके डिवाइस की सार वैल्यू दिख जाएगी.
मोबाइल के कैलैंडर ने आपके डिवाइस पर कितना स्टोरज लिया है. इसे भी चेक किया जा सकता है. इसके लिए आपको #*#225#*#* कोड डायल करना होगा. फिर बाकी की डिटेल्स आपकी स्क्रीन पर दिखेगी.
*#*#4636#*#* कोड काफी काम का है. इसके जरिए आप फोन के कई डिटेल्स के बारे में जान सकते हैं. इस कोड से आप फोन की बैटरी, फोन और नेवर्क स्टेटिस्टिक्स के बारे में जानकारी ले सकते हैं.
अगर आप फोन को रिसेट करना चाहते हैं तो आप *2767*3855# डायल कर सकते हैं. इससे आपका फोन फैक्ट्री रिसेट हो जाएगा और फोन का सारा डेटा खत्म हो जाएगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story