व्यापार

सावधान! नौकरी के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, जेट एयरवेज का आया ये ट्वीट

jantaserishta.com
27 March 2022 4:35 PM IST
सावधान! नौकरी के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, जेट एयरवेज का आया ये ट्वीट
x

नई दिल्ली: देश में नौकरी पाने के चक्कर में कई बार युवा फर्जीवाड़े का शिकार होते हैं. पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां किसी बड़ी कंपनी में नौकरी देने के नाम पर लोगों को ठगा गया है. ऐसा ही कुछ फर्जीवाड़ा प्राइवेट सेक्टर की एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज के नाम पर हो रहा है. एयरलाइंस ने रविवार को एक ट्वीट कर चेतावनी भी दी है.

एयरलाइंस ने ट्वीट कर लोगों को चेताया है कि कुछ लोग कंपनी के नाम पर इंटरव्यू और नौकरी का झांसा देकर पैसे ऐंठ रहे हैं. ऐसे में किसी भी नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले उसके सोर्स की अच्छे से जांच कर लें. जेट एयरवेज ने ट्वीट कर लिखा, "सावधान: जेट एयरवेज का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाले कुछ बेइमान /संस्थाएं लोगों से इंटरव्यू या नौकरी के बदले पैसे की मांग कर रहे हैं. नौकरी का पोस्ट या ऑफ़र का जवाब देने से पहले कृपया ईमेल सोर्स या सोशल मीडिया पोस्ट के सोर्स की जांच कर लें."
इसके साथ जेट एयरवेज ने एक संदेश भी शेयर किया है. जिसमें लिखा है, " हम लोग फिर से एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं. इसके लिए हम 'टैलेंटेड' और 'मेहनती' लोगों की तलाश कर रहे हैं. लेकिन कुछ बेइमान कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी कर लोगों से इंटरव्यू और नौकरी के लिए पैसे मांग रहे हैं. जेट एयरवेज नौकरी के लिए कोई पैसे नहीं मांगता है. नौकरी के अवसरों या प्रस्तावों से संबंधित सभी संचार हमारे वेरिफाइड आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल या हमारे अधिकारियों के ईमेल एड्रेस [email protected] से भेजे जाते हैं. नौकरी का पोस्ट या ऑफ़र का जवाब देने से पहले कृपया ईमेल सोर्स या सोशल मीडिया पोस्ट के सोर्स की जांच कर लें. यह फेक भी हो सकता है."
आपको बता दें कि भारतीय रेलवे के साथ भी ऐसा हो चुका है. रेलवे ने भी ट्वीट कर नौकरी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी को लेकर अलर्ट किया था. रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा था कि भारतीय रेल में नौकरी देने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों से बचें. रेलवे में नौकरी देने का आपको कोई भी लुभावना ऑफर देता है तो आप उसकी तुरंत शिकायत करें. फर्जी नौकरी देने वालों की शिकायत करने के लिए 182 डायल करें. साथ ही रेलवे में नौकरी से संबंधित सही जानकारी के लिए आरआरबी (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट rrcb.gov.in पर जाएं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story